
4 नहीं 6 अपराधी थे शामिल, फोन पर मिल रहा था निर्देश... 350 CCTV कैमरों से सुलझेगी सुरंग लूटकांड की मिस्ट्री?
AajTak
24 जून की सुबह चांदनी चौक स्थित ओमिया एंटरप्राइजेज के डिलीवरी एजेंट और उसका सहयोगी टैक्सी से गुरुग्राम जा रहे थे. तभी प्रगति मैदान की टनल में बाइक पर आए बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक कैब को रोककर एक डिलीवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए थे. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.
दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े बंदूक के नोक पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल बाकी आरोपियों की पहचान कर ली है, इनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि वारदात में शामिल लुटेरों ने किसी के निर्देश पर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.
दरअसल, 24 जून की सुबह चांदनी चौक स्थित ओमिया एंटरप्राइजेज के डिलीवरी एजेंट और उसका सहयोगी टैक्सी से गुरुग्राम जा रहे थे. तभी प्रगति मैदान टनल में बाइक पर आए बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक कैब को रोककर एक डिलीवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए थे. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बदमाश कार के आगे 2 बाइक लगाकर उसे रोकते हैं और बंदूक दिखाकर कार सवार डिलीवरी एजेंट से 2 लाख रुपये लूट लेते हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों को तलाश में जुट गई थी.
पुलिस के मुताबिक, डिलीवरी एजेंट से लूट के मामले में बाइक सवार बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने 48 घंटे में 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज को स्कैन किया. हालांकि, बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था, ऐसे में उनके चेहरे की पहचान नहीं हो पाई. इतना ही नहीं डिलीवरी एजेंट की कंपनी के कर्मचारियों, उनके सहयोगियों से भी पूछताछ की गई है. वारदात में चार से ज्यादा लोग शामिल
पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में चार से ज्यादा बदमाश शामिल हैं. जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की मॉडस ऑपरेंडी के बारे में भी पता चला है. पुलिस ने बताया, संदेह है कि इस लूट में 6 लोग शामिल थे. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज से चार लोगों के शामिल होने का पता चलता है. लेकिन अब तक की जांच में सामने आया है कि किसी के निर्देश पर इन बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया. निर्देश देने वाला व्यक्ति अंदरूनी भी हो सकता है, जिसे ये पता था कि उस दिन डिलीवरी एजेंट के पास कैश था.
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार बदमाश कार का पीछा करते हुए आते हैं और उसके आगे आकर उसे रोक लेते हैं. इसके बाद दोनों बाइक पर पीछे की सीट पर बैठे बदमाश उतरते हैं. उनमें से एक पिस्टल दिखाते हुए ड्राइवर की ओर ज्यादा है. जबकि दूसरा कार के पिछले दरवाजे के पास जाता है. तभी कार में पीछे बैठा शख्स दरवाजा खोलकर पैसों से भरा बैग बदमाशों को सौंप देता है. इसके बाद चारों बदमाश बाइक से भाग जाते हैं. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 397 (लूट या डकैती, मौत या गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास) और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











