
350 रुपये के लिए चाकुओं से 100 बार गोद डाला... लोगों को खुलेआम डराते 16 साल के कातिल का CCTV फुटेज
AajTak
Crime News: नॉर्थईस्ट दिल्ली में लूट-पाट के दौरान एक युवक की हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है. सीसीटीवी फुटेज में देखने को मिला कि आरोपी ने पीड़ित युवक का मुंह दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया. आरोपी ने युवक से 350 रुपये छीनने से पहले उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए.
उत्तरपूर्वी दिल्ली में लूट-पाट के दौरान एक युवक की हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है. मंगलवार रात वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी में हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें देखा गया कि एक-दो नहीं, बल्कि चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ 100 के लगभग वार किए गए.
वेलकम इलाके के एक कैमरे में कैद वारदात को देखपाना बेहद मुश्किल है. फुटेज में देखा जा सकता है कि एक कम उम्र का लड़का जिसकी उम्र करीब 16 साल है, यानी नाबालिग है, वो एक शख्स के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहा है. एक दो नहीं लगातार, कभी गले पर, कभी सिर पर, कभी घसीट रहा है. यही नहीं, इसके बाद चाकू से मृतक का गला रेत रहा है.
जब शोर सुनकर आसपास की महिलाएं बाहर निकलीं तो आरोपी ने सबको डराने के लिए चाकू हवा में लहराया. चाकू लेकर दूसरी तरफ चला गया. यही नहीं, इसके बाद फिर से चाकू से निर्मम हत्या कर रहा है. चिल्ला रहा है. लोगों को डरा रहा है.
एकबारगी देखने से लग रहा है कि पीड़ित की मौत हो चुकी है, और वो सिर्फ लाश को घसीट रहा है. चाकू मार रहा है. चेहरे पर लात मार रहा है. चाकू लेकर डांस कर रहा है. लाश को करीब आरोपी ने 20 से 25 मीटर तक घसीटा, जिसके निशान अभी तक बने हुए हैं. मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि शायद आरोपी और पीड़ित की कोई बहुत पुरानी रंजिश रही होगी. इस वजह से आरोपी कत्ल के बाद डांस कर रहा है. लाश के साथ बर्बरता कर रह है, लेकिन हैरानी तब हुई जब पता लगा कि आरोपी तो इस युवक का नाम तक नहीं जानता था. उसका इरादा तो सिर्फ लूटना था.
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की है. संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इलाके में रात भर लोगों का आना जाना रहता है. अपराध भी आम है. लेकिन इस तरह का अपराध इसके पहले किसी ने नहीं देखा.
पुलिस के मुताबिक, वारदात 21 नवंबर रात करीब सवा ग्यारह बजे की है. लूट के इरादे से नाबालिग के पहले तो पीड़ित को पीछे से पकड़ा और उसका गला दबा दिया. फिर जब वो अधमरा हो गया तो आरोपी ने चाकू निकाला और मारना शुरू किया. चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी बोल रहा था कि वो जेल जाएगा. यानी उसे न तो पुलिस का डर और न कानून का.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











