
32 हजार फ्लैट, 1100 लग्जरी, पांच करोड़ तक हाईएस्ट Price.... DDA ला रहा नई स्कीम
AajTak
दिल्ली के द्वारका, नरेला और लोक नायक पुरम में डीडीए 32 हजार से ज्यादा फ्लैट की एक स्कीम लॉन्च करने जा रहा है. इस स्कीम के तहत ऐसा पहली बार होगा, जब लोग 1,100 से ज्यादा लग्जरी फ्लैट खरीद पाएंगे. इनमें द्वारका 19बी के पेंटहाउस (penthouses), सुपर एचआईजी (super HIG) और एचआईजी (HIG) शामिल हैं.
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) जल्द ही द्वारका में 32 हजार फ्लैट वाली नई स्कीम लाने जा रही है. इस स्कीम को 'फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023' नाम दिया गया है. जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा. इस स्कीम के तहत अलग-अलग श्रेणी के 32 हजार फ्लैट बिक्री के लिए सार्वजनिक किए जाएंगे.
डीडीए ने द्वारका, लोक नायक पुरम और नरेला जैसी जगहों पर अलग-अलग श्रेणियों के 32 हजार से ज्यादा फ्लैट्स के साथ 'फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023' शुरू करने को मंजूरी दी गई है. इस स्कीम के तहत ऐसा पहली बार होगा, जब लोग 1,100 से ज्यादा लग्जरी फ्लैट खरीद पाएंगे. इनमें द्वारका 19बी के पेंटहाउस (penthouses), सुपर एचआईजी (super HIG) और एचआईजी (HIG) शामिल हैं.
डीडीए के अध्यक्ष हैं दिल्ली के LG
इस लोकेशन से लोग अपकमिंग गोल्फ कोर्स का नजारा भी देख सकेंगे. ये सभी फ्लैट ई-नीलामी के जरिए बेचे जाएंगे. इस स्कीम को लॉन्च करने का निर्णय एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना कर रहे थे. दरअसल, दिल्ली के एलजी डीडीए के अध्यक्ष भी हैं.
पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज
डीडीए की इस स्कीम का फायदा वह लोग भी उठा सकेंगे, जिनके पास दिल्ली में पहले से कोई फ्लैट या प्लॉट है. हालांकि, ई नीलामी के जरिए फ्लैट्स को पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बेचा जाएगा. डीडीए के मुताबिक स्कीम के तहत बिक्री के लिए रखे जाने वाले सभी फ्लैट नवनिर्मित हैं.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









