
32 साल बाद सीरियल 'वागले की दुनिया' की वापसी, दर्शकों को आ रही पसंद
AajTak
32 सालों के बाद सीरियल में वागले का बेटा राजू बड़ा हो गया है और इस नए सीरियल में राजू का किरदार सुमीत राघवन निभा रहे हैं. आजतक से बात करते हुए सुमीत राघवन और अंजन श्रीवास्त ने सीरियल को लेकर अपने जज्बात जाहिर किए.
1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर कामयाबी का परचम लहराने के बाद एक बार फिर 32 साल बाद लेखक आर के लक्ष्मण का सुपरहिट शो ‘वागले की दुनिया’ एकदम नए रूप और नए अंदाज में सब टीवी पर 8 फरवरी से शुरू हो चुका है. 32 सालों के बाद सीरियल में वागले का बेटा राजू बड़ा हो गया है और इस नए सीरियल में राजू का किरदार सुमीत राघवन निभा रहे हैं. आजतक से बात करते हुए सुमीत राघवन और अंजन श्रीवास्त ने सीरियल को लेकर अपने जज्बात जाहिर किए . 32 सालों के बाद एक बार फिर श्रीनिवास वागले का किरदार निभा रहे अंजन श्रीवास्तव कहते हैं- ‘ये साल इस शो के लेखक आ के लक्ष्मण जी का जन्म शताब्दी वर्ष है और इसी साल मेरा सुपरहिट सीरियल ‘वागले की दुनिया’ एक बार फिर नए रूप में दर्शकों को बीच वापस आया है. तो इन दोनों ही बातों को लेकर मैं काफी खुश हूं और मुझे इस बात की भी काफी संतुष्टि है कि दर्शकों को ये सीरियल काफी पसंद आ रहा है. मैं आर के लक्ष्मण जी का ऋणी हूं क्योंकि आज मैं जो भी हूं उनकी ही बदौलत हूं. ‘वागले की दुनिया’ ने मेरे करियर को एक नया मुकाम दिया था.’More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












