
32 पन्ने की डायरी, 33 करोड़ का लेनदेन और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस... PCS ज्योति मौर्य के खिलाफ तेज हुई जांच
AajTak
पीसीएस ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज कर दी गई है. जांच कमेटी ने ज्योति और उनके पति आलोक मौर्य को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है. इसमें कमेटी ने आलोक को साक्ष्य के साथ बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. आलोक मौर्य की ओर से दी गई शिकायत में 32 पन्ने की डायरी भी शामिल है.
पति से विवाद को लेकर सुर्खियों में आईं उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज हो गई है. जांच कमेटी ने ज्योति और उनके पति आलोक मौर्य को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है. इसमें कमेटी ने आलोक को साक्ष्य के साथ बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. माना जा रहा है कि पहले अलग-अलग फिर दोनों को सामने बैठाकर जांच और पूछताछ की जा सकती है.
जांच कमेटी ने ज्योति मौर्य के 6 अलग-अलग बैंक खातों का ब्योरा मांगा है. उन पर पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार करके अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है. आलोक मौर्य की ओर से दी गई शिकायत में 32 पन्ने की डायरी भी शामलि है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी जांच कमेटी को सौंपे हैं.
डायरी में 33 करोड़ से अधिक के लेनदेन का ब्योरा
ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने जो डायरी सौंपी है, उसमें 33 करोड़ से अधिक के लेनदेन का ब्योरा है. जांच कमेटी ने लखनऊ के कुछ कार्यालयों से दस्तावेज भी जुटाए हैं. इस मामले में शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त प्रयागराज ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है. जांच कमेटी को 15 दिनों के अंदर जांच पूरी करनी है.
प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास करेंगे जांच
ज्योति के पति आलोक ने उनके खिलाफ अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि ज्योति ने अपनी नौकरी के दौरान रुपयों का लेनदेन किया है, जिससे भ्रष्टाचार फैला है. इस मामले की जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत करेंगे. गठित जांच कमेटी में प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और वहां की एसीएम फर्स्ट को भी शामिल किया गया है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







