
31 साल की दोस्ती, 45 साल की दुश्मनी और अब जंग के आसार... जानें, ईरान और इजरायल के रिश्तों की पूरी कहानी
AajTak
ईरान ने इजरायल पर हमला करके सबको चौंका दिया. लेकिन दुनिया जानती है कि इस हमले के बाद इजरायल भी चुप बैठने वालों में नहीं है. और तभी हमलों के फौरन बाद इजरायल ने आनन-फानन में अपने वार कैबिनेट की बैठक की है. और ईरान को ये चेतावनी दी है कि वो इन हमलों का बदला जरूर लेगा.
Iran Israel Tension: ये कहानी दो दोस्तों की दोस्ती और उनकी दुश्मनी की है. दोस्ती 31 सालों की और दुश्मनी 45 साल की. ये दुश्मनी अब भी जारी है. बल्कि यूं कहें कि ये दुश्मनी अब इस हद तक बढ़ गई है कि पहली बार इन दोनों के बीच जंग के आसार बन गए हैं. हम बात कर रहे है ईरान और इजरायल की. आगे हम आपको बताने जा रहे हैं इन दोनों मुल्कों की दोस्ती और दुश्मनी का वो किस्सा, जो पूरी दुनिया को हैरान कर रहा है.
14 अप्रैल 2024 रात के अंधेरे में आतिशबाजी सा वो मंजर असल में मौत की आहट है. वो आहट जो अब ईरान और इजरायल के साथ-साथ दुनिया भर को सुनाई देने लगी है. क्योंकि वो तस्वीरे थीं ईरान की तरफ से दनादन दागी जा रही उन मिसाइलों की, जिनके निशाने पर इजरायल है. ईरान लगातार मिसाइलें दागता जा रहा था. और इजरायल उन मिसाइलों को अपने आयरन डोम सिस्टम की मदद से रास्ते में ही चुन-चुन कर राख करता जा रहा था. वैसे तो इस हमले में किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है.
इजरायल ने दी बदला लेने की धमकी लेकिन दुनिया जानती है कि इस हमले के बाद इजरायल भी चुप बैठने वालों में नहीं है. और तभी हमलों के फौरन बाद इजरायल ने आनन-फानन में अपने वार कैबिनेट की बैठक की है. और ईरान को ये चेतावनी दी है कि वो इन हमलों का बदला जरूर लेगा. हमले की तारीख और वक़्त भी वो खुद ही तय करेगा. जाहिर है अगर इजरायल ने ईरान के इस हमले का बदला लिया, तो फिर दुनिया में एक ऐसी जंग की शुरुआत हो जाएगी. जिसे शायद रोकना नामुमकिन हो जाए.
ईरान पर भारी पड़ सकता है इजरायल क्योंकि इस जंग में एक तरफ इजरायल के साथ अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे ताकतवर पश्चिमी देश होंगे, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान के साथ लेबनान, सीरिया और फिलिस्तीन जैसे पड़ोसी देश. इन दोनों खेमों की तुलना करने पर सैन्य ताकत में बेशक ईरान, इजरायल पर भारी नजर आता हो, लेकिन चूंकि इजरायल को पश्चिमी देशों का साथ है और वो खुद एक मजबूत न्यूक्लियर पावर है, दुनिया में इजरायल का खौफ ही ज्यादा है.
कोई नहीं जानता ईरान और इजरायल की जंग का नतीजा उधर, ईरान के पास अधिकारिक तौर पर परमाणु बम होने के कोई प्रमाण नहीं हैं. हालांकि इसके बावजूद कल को अगर ईरान और इजरायल के बीच फुल-फ्लेजेड जंग की शुरुआत हो गई तो इसका अंजाम क्या होगा, ये कोई नहीं जानता. जंग से पैदा होने वाले सवालों के जवाब आज वारदात में ढूंढने की कोशिश करेंगे, लेकिन आईए सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर ईरान और इज़रायल के बीच हालात इतने खराब कैसे हो गए?
ईरान-इज़रायल टर्निंग प्वाइंट नंबर-1 फिलिस्तीन और खास कर गाजा पट्टी पर किए जा रहे हमलों के लेकर ईरान और इजरायल के बीच तनातनी तो खैर पहले से चली आ रही थी, लेकिन 1 अप्रैल को तब इस आग में घी पड़ गया, जब इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिष्क में ईरानी एंबेसी के बगल में मौजूद कौंसुलेट ऑफिस पर बमबारी कर दी. इस बमबारी में ईरान के दो जनरल रैंक के ऑफिसर्स मारे गए और ईरान बुरी तरह बौखला गया. वो इजरायल से बदला लेना चाहता था, लेकिन शायद ईद की वजह से हमले की तारीख टल गई.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







