
31 मार्च दहलीज पर, सैलरी न कटे इसलिए फटाफट कर लें ये काम
AajTak
31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर 2021-22 समाप्त होने वाला है. अगर आप चालू वित्त वर्ष में टैक्स की बचत करना चाहते हैं, तो 31 मार्च से पहले आपको टैक्स सेविंग इंस्ट्रुमेंट्स में निवेश पूरा कर लेना होगा.
फाइनेंशियल ईयर 2021-22 समाप्त होने की दहलीज पर है. ऐसे में अगर अब तक आपने टैक्स सेविंग स्कीम में इंवेस्टमेंट पूरा नहीं किया है तो इस काम में बिल्कुल देरी मत कीजिए. मौजूदा वित्त वर्ष में अधिक-से-अधिक टैक्स बचाने के लिए आपको 31 मार्च तक हर हाल में ये काम पूरा कर लेना होगा. वहीं, कई ऐसे लोग होंगे, जिन्होंने फाइनेंशियल ईयर के बीच में नौकरी बदली होगी तो स्वाभाविक रूप से उनकी आय बढ़ गई होगी. ऐसे लोगों को अधिक टैक्स बचाने के लिए अधिक निवेश करना होगा.
टैक्स देनदारी कम करने के लिए इन योजनाओं में करें निवेश
अगर कोई व्यक्ति टैक्स देनदारी घटाना चाहता है, तो उसके पास कई तरह की योजनाओं में निवेश का ऑप्शन मौजूद है. इनमें से कई ऑप्शन के तहत इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है.
ये हैं टॉप टैक्स सेविंग इंस्ट्रुमेंट्सः1. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) लंबी अवधि का एक लॉन्ग-टर्म टैक्स सेविंग इंस्ट्रुमेंट है. इसमें निवेश करने पर निवेशकों को एफडी के मुकाबले बेहतर ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है. इस फंड में निवेश पर 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है. आप किसी भी वित्त वर्ष में किए गए निवेश पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट पा सकते हैं.
2. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC): यह पांच साल की अवधि का सेविंग इंस्ट्रुमेंट है. इस योजना में निवेश पर आपको तय ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है. किसी भी निकटवर्ती पोस्ट-ऑफिस में NSC अकाउंट खुलवाया जा सकता है. इंवेस्टर्स को इस स्कीम में निवेश पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है.
3. नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System): यह एक तरह का स्वैच्छिक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है. इसे पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा रेगुलेट किया जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











