
31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा OnePlus 10 Pro, जानें क्या होगा खास
AajTak
OnePlus 10 Pro Launch Details: चीनी स्मार्टफोन मेकर ने अपने अगले फ्लैगशिप के ग्लोबल लॉन्च का ऐलान कर दिया है. 31 मार्च को भारत सहित इसे कई देशों में लॉन्च किया जाएगा.
OnePlus का इस साल फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने ऐलान किया है कि OnePlus 10 Pro को एक साथ कई देशों में लॉन्च किया जाएगा.
भारत में भी OnePlus 10 Pro 31 मार्च को ही लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ ही यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ कंपनी Buds Pro भी लॉन्च करेगी.
OnePlus 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है.
OnePlus 10 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR4 रैम दिया गया है. इस फोन में 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है.
OnePlus 10 Pro में फोटॉग्रफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है. 8 मेगापिक्सल का एक टेलीफोटो लेंस है, जबकि 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
गौरतलब है कि इस बार भी कंपनी ने OnePlus 9 Pro सीरीज की तरह ही Hasselblad के साथ पार्टनर्शिप जारी रखी है. OnePlus 10 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










