
30 साल छोटी लड़की से चौथी शादी करने जा रहा करोड़पति शख्स, कहा- सच्चा प्यार मिल गया!
AajTak
51 वर्षीय करोड़पति बिजनेसमैन ब्रैंडन चौथी शादी करने जा रहे हैं. उनकी चौथी पत्नी 21 साल की रोजवेल होंगी. उन्होंने कहा कि उनको सच्चा प्यार मिल गया है.
Millionaire Fourth Marriage: अमेरिका में रहने वाले 51 वर्षीय करोड़पति ब्रैंडन वेड (Brandon Wade) चौथी शादी करने जा रहे हैं. उनकी चौथी पत्नी 21 साल की डाना रोजवेल (Dana Rosewall) होंगी. ब्रैंडन एक डेटिंग वेबसाइट (Dating Website) चलाते हैं. इसी वेबसाइट पर उनकी और रोजवेल की मुलाकात हुई थी. कुछ ही दिनों बाद दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने सगाई कर ली. अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है.
ब्रैंडन वेड कहते हैं कि डाना रोजवेल के रूप में उन्हें सच्चा प्यार मिल गया है और वो अब उन्हीं के साथ आगे की जिंदगी गुजारने वाले हैं. हालांकि, कभी उन्होंने प्यार को लेकर कहा था कि 'गरीब लोगों द्वारा प्यार का आविष्कार किया गया', लेकिन अब वो रोजवेल को अपना सच्चा प्यार बता रहे हैं.
कपल के बीच 30 साल का एज गैप
बता दें कि ब्रैंडन वेड और डाना रोजवेल के बीच 30 साल का एज गैप है. 2020 के आखिर में मिलने के बाद दोनों ने शादी करने का प्लान किया था. 'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैंडन ने रोजवेल से तलाक ना लेने की कसम खाई है. दरअसल, ब्रैंडन की पिछली तीन शादियां टूट चुकी हैं. उनके जीवन में कई गर्लफ्रेंड्स भी रही हैं, लेकिन उनकी किसी के साथ लंबे समय तक नहीं बनी.
ब्रैंडन ने बताया कि तीन शादियां टूटने के बाद कई महिला पार्टनर बनीं लेकिन रोजवेल से मिलने तक उन्हें कभी प्यार नहीं मिला. उन्होंने कहा कि रोजवेल ने मेरा नजरिया बदल दिया है. वो कहते हैं- 'मेरा और रोजवेल का प्रेम शाश्वत, कालातीत और इस जीवन से परे है.'
Multi-millionaire, 51, claims he's 'waiving his right to divorce' his 21-year-old FOURTH wifehttps://t.co/dbhPUNpDRg

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










