
30 साल की महिला का 21 साल का बेटा! सोशल मीडिया यूजर्स हुए हैरान
AajTak
30 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं और सबसे बड़े बेटे की उम्र 21 साल है. उसके बाकी के दो बेटों की उम्र 17 और 18 साल है.
एक 30 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं और सबसे बड़े बेटे की उम्र 21 साल है. उसके बाकी के दो बेटों की उम्र 17 और 18 साल है. महिला का नाम केसी डगलस (Casey Douglas). डगलस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वो कभी बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थी.
अपने तीन किशोर बेटों की तस्वीरें दिखाते हुए केसी डगलस ने बताया कि जब वो 25 साल की थीं तब उन्होंने 2019 में अपने पहले बेटे को गोद लिया था. उस वक्त गोद लिए बेटे की उम्र 17 साल के करीब थी. अब डगलस जहां 30 साल की हो चुकी हैं, वहीं उनका गोद लिया बेटा Randall 21 साल का हो गया है.
'द सन' के मुताबिक, इसके बाद केसी डगलस और उनके पति फिलिप ने दो और लड़कों को गोद लिया. Damon 17 साल और Tim 18 साल. कपल के साथ फिलिप के पिछले रिश्ते से हुईं दो बेटियां भी रहती हैं. कपल अब एक लड़की को भी गोद लेना चाहते हैं. हालांकि, किशोर बच्चों को गोद लेने के कारण कपल को आलोचना भी झेलनी पड़ी. लेकिन कपल का कहना है कि वो अपनी फैमिली में खुश हैं.
Randall को गोद लिए जाने की कहानी बताते हुए कहा कि डगलस ने कहा कि उसे जन्म के बाद छोड़ दिया गया था. उसके पास अपना जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं था. उसे उसकी दादी ने पाला था. Randall कपड़ों से भरे दो बैग के साथ डगलस के पास आया था. कपड़े फटे हुए, गंदे और छोटे थे.
अब डगलस 30 साल की हैं और उनका गोद लिया बेटा Randall 21 का है. डगलस ने Tim (18) और Damon (17) नाम के दो और किशोरों को गोद लिया हुआ है. डगलस की कहानी जानकर यूजर्स इसपर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










