
30 लाख से 14.20 करोड़ तक… CSK को मिला जडेजा का वारिस? अमेठी के प्रशांत वीर ने IPL ऑक्शन में मचाया तहलका
AajTak
प्रशांत वीर यूपी UP T20 लीग के जरिए सुर्खियों में आए थे. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 7 मैच खेलकर 112 रन बनाए और 9 विकेट झटके. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें ट्रायल्स के लिए बुलाया था, जिसके बाद ही उनके इस टीम में जाने के कयास लग रहे थे. ऑक्शन में सीएसके ने उनपर भरोसा दिखाया.
आईपीएल ऑक्शन में जैसे ही 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर का नाम पुकारा गया, किसी को अंदाजा नहीं था कि 30 लाख की बेस प्राइस वाली यह बोली कुछ ही मिनटों में 14.2 करोड़ तक पहुंच जाएगी. इस बोली के साथ ही आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूट गया.
अब तक यह रिकॉर्ड आवेश खान के नाम था, जिन्हें 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था. 20 साल के प्रशांत वीर ने इस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया.मजे की बात है कि कुछ ही मिनट बाद एक और अनकैप्ड कार्तिक शर्मा को भी 14.20 करोड़ रु. मिल गए, उनका भी बेस प्राइस 30 लाख रु. था. यानी यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से जाना जाएगा.
शुरुआत में LSG और MI ने आक्रामक अंदाज़ में पैडल उठाए. MI के बाहर होते ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मोर्चा संभाला और कीमत तेजी से 4.2 करोड़ तक पहुंच गई. तभी सवाल गूंजने लगा- क्या CSK को रवींद्र जडेजा का परफेक्ट रिप्लेसमेंट मिल गया है?
लेकिन असली जंग अब शुरू हुई. RR ने 4.4 करोड़ से एंट्री ली और बोली को 6 करोड़ तक खींच ले गया. CSK पीछे हटने को तैयार नहीं थाृ 6.6 करोड़ की बोली लगाई. तभी SRH मैदान में उतरा और आंकड़ा 6.8 करोड़ से सीधे 14 करोड़ तक पहुंचा दिया. माहौल गरमा चुका था, मगर CSK की रणनीति साफ थी- प्रशांत वीर हर हाल में चाहिए. अंततः चेन्नई ने 14.20 करोड़ की निर्णायक बोली लगाकर इस उभरते सितारे को अपने नाम कर लिया.
UP T20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए पहचान बनाने वाले प्रशांत वीर ने इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं और फ्रेंचाइजीज-दोनों को प्रभावित किया. यही वजह रही कि CSK ने उन्हें पहले ही ट्रायल्स में करीब से परखा था, क्योंकि फ्रेंचाइजी लंबे समय से रवींद्र जडेजा के दीर्घकालिक उत्तराधिकारी की तलाश में थी.
पिछले कुछ हफ्तों ने प्रशांत वीर के करियर की रफ्तार को और तेज कर दिया है. मुंबई और कोलकाता के बीच लगातार सफर करते हुए उन्होंने महज 7 दिनों में 6 मुकाबले खेले- जिसमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और उत्तर प्रदेश अंडर-23 मैच शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 170 के स्ट्राइक रेट से 112 रन ठोके और 6.76 की किफायती इकॉनमी से 9 विकेट झटककर यह साफ कर दिया कि उनमें बड़े मंच के लिए जरूरी दम-खम मौजूद है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








