
30 लाख टूथब्रश को बनाया निशाना, क्या है इस साइबर अटैक की असली कहानी?
AajTak
Cyber Attack on Toothbrush : 30 लाख टूथब्रश को हैक करने की न्यूज आपने किसी सोशल मीडिया या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर जरूर देखी होगी. यह न्यूज वायरल हो रही है. हालांकि क्या आप इसके पीछे की सच्चाई जानते हैं. आपको पता है कि यह न्यूज कैसे और कहां से सामने आई है. आइए इस न्यूज के पीछे के सच को जानते हैं.
इंटरनेट और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आजकल आपने 30 लाख स्मार्ट टूथब्रश के हैक होने की खबर देखी होंगी. यह न्यूज आजकल वायरल हो रही है, लेकिन क्या आप इसके पीछे का सच जानते हैं. दरअसल, आज आपको बताने जा रहे हैं कि क्या 30 लाख Smart Toothbrushes को हैक किया है या नहीं?
सबसे पहले इस वायरल न्यूज के बारे में जान लेते हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्विस फर्म ने DDoS Attack के जरिए 30 लाख स्मार्ट टूथब्रश को हैक कर लिया है. कई रिपोर्ट्स में बताया है कि इससे आपकी प्राइवेसी और सेंसटिव डेटा लीक हो सकता है. क्या असल में ऐसा कुछ हुआ है. आइए इसके पीछे की सच्चाई जानते हैं.
Forbes की रिपोर्ट्स में इस वायरल स्टोरी की जांच पड़ताल की और इसके पीछे छिपे सच को खोजने की कोशिश की. दरअसल, इस वायरल स्टोरी की शुरुआत एक इंजीनियर के कमेंट से हुई, जो स्विस की साइबर सिक्योरिटी फर्म Fortinet से हैं.
फोर्ब्स की तरफ से जब उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद एक जाने-माने एक्स्पर्ट Kevin Beaumont ने 30 लाख टूथब्रश हैकिंग के दावे को नकार दिया. उन्होंने कहां कि यह स्टोरी सच नहीं हो सकती है.
यह भी पढ़ें: मोबाइल में दिख रहे हैं ये साइन्स तो समझें हैक हो गया है फोन, ऐसे डिटेक्ट करें Malware
जर्मन स्पीकर और साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म Netwrix के वाइस प्रेसिडेंट Dirk Schrader ने 30 लाख स्मार्ट टूथब्रश के हैकिंग की सच्चाई बताने की कोशिश की. उन्होंने सबसे पहले उस ओरिजनल आर्टिकल को देखा, जो स्विस न्यूजपेपर Aargauer Zeitung में छपा था.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









