
3,499 रुपये वाले नए Mi Band 6 को सस्ते में खरीद पाएंगे, जानें कैसे?
AajTak
Mi Band 6 की कीमत इस हफ्ते शाओमी के स्मार्टर लिविंह 2022 इवेंट के दौरान बताई गई. ये शाओमी की ओर से लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर और कंपनी का अब तक का सबसे महंगा भी. इसकी कीमत भारत 3,499 रुपये रखी गई है.
Mi Band 6 की कीमत इस हफ्ते शाओमी के स्मार्टर लिविंह 2022 इवेंट के दौरान बताई गई. ये शाओमी की ओर से लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर और कंपनी का अब तक का सबसे महंगा भी. इसकी कीमत भारत 3,499 रुपये रखी गई है. यानी ये Mi Band 5 की तुलना में 1,000 रुपये ज्यादा है. ऐसे में अगर आपको Mi Band 6 का इंतजार था, तो इसकी कीमत जानकार थोड़ी निराशा जरूर हुई होगी. लेकिन, एक तरीका है, जिससे इसे कम में खरीदा जा सकता है. Mi Band 6 की कीमत ज्यादा रखने की वजह कंपोनेंट्स की कमी और पिछले साले GST रेट में की गई बढ़ोतरी हो सकती है. Mi Band 6 में 3,499 रुपये में बड़ी स्क्रीन और SpO2 सेंसर जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं. एक तरीका है, जिससे कुछ लोग इसे 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं. मौजूदा Mi Band यूजर्स Mi Band 6 को महज 2,999 रुपये में खरीद पाएंगे. शाओमी इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर रघु रेड्डी ने ये जानकारी दी है कि जो ग्राहक पुराने Mi Band मॉडल्स यूज कर रहे हैं वो Mi Band 6 को 2,999 रुपये में खरीद पाएंगे.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











