
3 साल पहले मर्डर, 8 दिन बाद मिला था कंकाल और अब हुआ अंतिम संस्कार... हैरान कर देगी ये मर्डर मिस्ट्री
AajTak
ये कहानी है उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की. जहां थाना जसवंतनगर इलाके में चक सलेमपुर गांव है. 19 सितंबर 2020 को रीता नाम की 19 वर्षीय लड़की अपने घर से लापता हो गई थी. परिवारवाले उसे तलाश करते हैं. लेकिन रीता नहीं मिलती. मगर 8 दिन बाद उसकी जली हुई लाश बरामद होती है.
Rita Murder Case: उस लड़की की उम्र महज 19 साल थी. तीन साल पहले अचानक वो अपने घर से लापता हो गई थी. घरवालों ने उसे बहुत तलाश किया लेकिन वो नहीं मिली. फिर 8 दिन बाद उस लड़की की जली हुई लाश अचानक गांव के एक खेत से बरामद होती है. चेहरा बुरी तरह जल चुका था. शिनाख्त मुश्किल थी. लेकिन बावजूद इसके लापता लड़की के घरवाले दावा करते हैं कि मरने वाली उनकी ही बेटी थी. लेकिन इस मामले में पुलिस ने जिस तरह से तफ्तीश की, वो बेहद हैरान करने वाला है. इस मामले में लड़की की शिनाख्त करने में तीन साल लग गए. और इस पूरे मामले की कहानी हैरान करने वाली है.
ये कहानी है उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की. जहां थाना जसवंतनगर इलाके में चक सलेमपुर गांव है. 19 सितंबर 2020 को रीता नाम की 19 वर्षीय लड़की अपने घर से लापता हो जाती है, तो उसके परिवारवाले उसे खोजने में जुट जाते हैं. जब रीता नहीं मिलती है, तो परिजन पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत करने भी जाते हैं. लेकिन उसके आठ दिन बाद ही गांव में एक खेत में उसे लड़की का जला हुआ कंकाल बरामद होता है.
लड़की के माता-पिता चप्पल, अंगूठी और कुछ सामान से उसकी पहचान रीता के तौर पर करते हैं. वो उस मुर्दा जिस्म को अपनी बेटी रीता की लाश बताते हैं. लेकिन संबंधित थाने की पुलिस उनको वो लाश नहीं देती. पुलिस जांच पुख्ता करने की बात कहती है. इसके बाद मामला और उलझ जाता है. आखिरकार बाद में पुलिस लाश की डीएनए जांच करवाती है, लेकिन उसकी रिपोर्ट क्लियर नहीं आती. इसके बाद परिजन दोबारा अधिकारियों के चक्कर काटते हैं और कोर्ट के आदेश पर फिर से लाश की डीएनए जांच होती है.
इस बार भी रिपोर्ट में मिसमैच ही आता है. इन हालात के चलते लड़की की लाश को पोस्टमॉर्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखा जाता है. समय बीतता जाता है. और इस तरह से 3 साल बीत जाते हैं. ऐसे हालात में परिजन लगातार अपने दावे पर कायम रहते हैं और अधिकारियों से शिकायत के बाद अंत में इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार इसकी जांच तत्कालीन एसपी सिटी कपिल देव सिंह को सौंपते हैं.
एक बार फिर से यानी तीसरी बार लाश का डीएनए जांच के लिए हैदराबाद भेजा जाता है. तीसरी बार जांच रिपोर्ट सही आती है. परिजनों का दावा सच साबित होता है और लड़की की लाश या यूं कहें कि कंकाल 31 जनवरी 2023 को मजिस्ट्रेट और अधिकारियों के निगरानी में चक सलेमपुर में मौजूद उनके खेत में दफनाया दिया जाता है.
अब रीता की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. उसके भाई कहते हैं कि उनको इंसाफ चाहिए. जिन लोगों ने उनकी बेटी को जलाया है. उसकी हत्या की है. उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. इस मामले में मिली भगत करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











