
3 लाख में बच्चा खरीदा, फिर दिखावा करने लगी कि प्रेग्नेंट हूं... चौंका देगी चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग की कहानी
AajTak
संतान पाने की चाह में एक कपल ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक करने लगी. मामला तब खुला, जब पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया.
संतान की चाह में एक कपल ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. कई बार कोशिश और IVF प्रक्रिया के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो कपल ने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला ने खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक किया, ताकि नवजात को अपना जैविक बच्चा साबित किया जा सके.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया, जब आंध्र प्रदेश के एलुरु में पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का भंडाफोड़ किया. जांच में सामने आया कि यह गैंग नवजातों को पैसे लेकर बेचता था और बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें वैध दिखाने की कोशिश की जाती थी.
एलुरु में संदिग्ध जन्म पंजीकरण रिकॉर्ड की जांच के दौरान पुलिस को इस पूरे मामले की भनक लगी. रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने के बाद जब गहराई से जांच की गई तो नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ. एलुरु के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (SDPO) डी. श्रवण कुमार ने बताया कि जांच के दौरान दो ऐसे मामलों का पता चला, जिनमें नवजात शिशुओं को अवैध तरीके से बेचा गया था.
3 लाख रुपये में नवजात बच्ची का सौदा
पहला मामला मुदिनेपल्ली मंडल के एक कपल से जुड़ा है. पुलिस के अनुसार, यह कपल लंबे समय से संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहा था और कई बार आईवीएफ (IVF) प्रक्रिया भी करवा चुका था, लेकिन सफलता नहीं मिली.
इसी दौरान कपल ने 1 दिसंबर 2024 को करीब 3 लाख रुपये देकर एक नवजात बच्ची को ले लिया. इसके बाद महिला ने खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक किया और बच्ची को अपना जैविक बच्चा बताने की प्लानिंग की.

जब से स्पेस टूरिज्म यानी अंतरिक्ष की सैर की सुविधा शुरू हुई है इंसान धरती के बाहर की दुनिया को खंगालने में ज्यादा ही दिलचस्पी लेने लगा है. वह दिन दूर नहीं जब इंसान अंतरिक्ष में न सिर्फ सैर कर पाएगा, बल्कि अपनी छुट्टियां भी बिता सकेगा. एक तरफ मंगल और चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की तैयारी है, तो दूसरी ओर 'स्पेस होटल' का सपना हकीकत बनने के करीब है आखिर कैसा होगा धरती के बाहर बन रहा ये लग्जरी होटल?












