
Red Bull पीते एक्सप्रेसवे पर बना रहा था रील, पीछे से आए कैंटर ने मारी टक्कर, 12वीं के छात्र की मौत
AajTak
हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. हरियाणा के नूंह जिले में हुए इस हादसे में 12वीं के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि युवक एक्सप्रेसवे पर रेडबुल पीते हुए रील बना रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कैंटर वाहन आया और तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैच के विवाद में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, नूंह में कई घायल, 9 गिरफ्तार
रील बनाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शनिवार को 12वीं का छात्र मोइन पुत्र याकूब, निवासी शाहपुर नगली अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घूमने गया था. तीनों युवक बाइक से एक्सप्रेसवे के चेंबर नंबर 59 के पास पहुंचे. वहां उन्होंने अपनी बाइक एक्सप्रेसवे के नीचे सड़क पर खड़ी कर दी और ऊपर एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए.
इसके बाद तीनों ने मोबाइल से रील बनाना शुरू कर दिया. मोइन हाथ में रेडबुल लेकर एक्सप्रेसवे की सड़क पर चल रहा था और उसका एक दोस्त उसके साथ चल रहा था, जबकि तीसरा दोस्त मोबाइल से उनका वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी.

निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी. बंगाल में इस बार ममता की प्रतिष्ठा, तो दक्षिण में क्षेत्रीय दलों और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह दर्दनाक कहानी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की है. यहां पुंगनूर में एक व्यक्ति ने बाइक के इंजन का बोर कराया था. मैकेनिक ने कहा- इंजन को रातभर चालू रखना. घर लौटा तो उसने वैसा ही किया. इंजन पूरी रात चालू रहने से कमरे में खतरनाक गैस भर गई, जिससे पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की नींद में ही दम घुटने से मौत हो गई.











