
3 महीने का और इंतजार, फिर KL Rahul की दुल्हन बनेंगी Athiya Shetty, तैयारियां शुरू
AajTak
लेटेस्ट रिपोर्ट्स देखकर लग रहा है कि अथिया और केएल राहुल 2022 में ही एक दूसरे संग अपनी नई जिंदगी का आगाज करके पति-पत्नी के रिश्ते में बंध सकते हैं. फैंस अब बी टाउन के इस स्टार कपल की शादी का हिस्सा बनने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं.
क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के अफेयर के चर्चे तो आप अक्सर सुनते होंगे. लेकिन अब लगता है कि सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया और केएल राहुल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है. नई रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल अब शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं और वे जल्द ही एक दूसरे के हमसफर बनने वाले हैं.
शादी करने वाले हैं अथिया-केएल राहुल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल अगले तीन महीनों में शादी कर सकते हैं. IndiaToday.in संग बातचीत में अथिया शेट्टी के करीबी सूत्र ने बताया कि अथिया और केएल राहुल 3 साल से ज्यादा समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों अगले 3 महीनों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी की तैयारियां फुल जोश में चल रही हैं.
मुंबई में होगी कपल की शादी
सूत्र ने बताया- राहुल के पेरेंट्स ने हाल ही में मुंबई में अथिया के पेरेंट्स से मुलाकात की. अथिया और राहुल अपने पेरेंट्स संग अपने नए घर को देखने भी गए, जहां वो शादी के बाद शिफ्ट होने वाले हैं. कपल की वेडिंग अगले 3 महीनों में मुंबई में होगी. दोनों परिवारों के लिए ये ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा. शादी की हर छोटी-बड़ी चीज को अथिया खुद देख रही हैं.
इससे पहले भी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के दिसंबर में शादी करने की खबरें सामने आई थीं. अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स देखकर लग रहा है कि अथिया और केएल राहुल 2022 में ही एक दूसरे संग अपनी नई जिंदगी का आगाज करके पति-पत्नी के रिश्ते में बंध सकते हैं. फैंस अब बी टाउन के इस स्टार कपल की शादी का हिस्सा बनने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












