
3 करोड़ 80 लाख में बनी यूपी की ये सड़क, हाथ लगाते ही उखड़ रही, देख लीजिए Video
AajTak
Viral Video: यूपी के पीलीभीत जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स हाल में बिछाई जा रही सड़क निर्माण की क्वालिटी की पोल खोलता नजर आ रहा है. निर्माण क्वालिटी इतनी घटिया है कि सड़क हाथों से ही उखड़ रही है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख देने वाला वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही को उजागर करता नजर आ रहा है. नए बन रहे रोड की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि युवक उसे अपने हाथों से उखाड़ देता है.
जनपद के पूरनपुर से भगवंतापुर गांव के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 3 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा है. लेकिन इसके लिए इस्तेमाल की गई सामग्री और बनाने का तरीका काफी घटिया है.
वीडियो में देखा गया कि ठेकेदार ने धूल पर ही गिट्टी मिला डामर बिछा दिया. इसी खराब क्वालिटी को दिखाने के लिए राहगीर अपने हाथों से ही सड़क की परत उधेड़कर दिखाई. देखें Video:-
दरअसल, बीते दिन एक वाहन के ब्रेक लगाने पर टायर से नई सड़क उखड़ गई थी. इससे राहगीरों के मन में संदेह पैदा हुआ और फिर उन्होंने जब सड़क के एक किनारे को हिलाया तो बजरी और कोलतार का हिस्सा उनके हाथों में आ गया . इसके बाद लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
ग्रामीण अब सड़क की खराब क्वालिटी को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं. आरोप है कि इस पूरे मामले में ठेकेदार के अलावा जूनियर इंजीनियर (जेई) की अहम भूमिका है.
BJP विधायक भी जता चुके नाराजगी

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







