
3 करोड़ देकर 5 बेडरूम का घर खरीदा, 'बदमाशों' ने कर लिया कब्जा!
AajTak
कपल ने करोड़ों रुपए में सपनों का घर खरीदा. हाल में उनके इस आलीशान घर में कुछ अनजान लोग आ धमके और खुद को किराएदार बताते हुए इसे खाली करने से मना कर दिया. इस मामले में पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने इसे 'सिविल मैटर' करार दिया. कपल खुद को ठगा महसूस कर रहा है.
कपल ने 3 करोड़ रुपए की कीमत का आलीशान घर खरीदा. इसके बाद कुछ कथित बदमाश लोग उनके घर में रहने आ धमके और घर को खाली करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया. इन लोगों ने दावा किया कि उनके पास मकान में रहने सम्बंधित लीज पेपर हैं. अब कपल खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है.
'द सन' के मुताबिक, मैरीलैंड (अमेरिका) में रहने वाले कपल ने हाल में 5 बेडरूम वाला 3 करोड़ रुपए की कीमत का घर क्लिंटन में खरीदा. कपल इस घर में जल्द ही शिफ्ट होने के बारे में सोच रहा था. घर खरीदने से पहले कपल ने तमाम कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की. बैंक के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया.
लेकिन, हाल में कपल जब अपनी प्रॉपर्टी के पास से होकर निकला तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके घर में अंदर दाखिल हो रहे हैं. फिर उन्होंने इस बारे में रियल एस्टेट एजेंट मेलिया किंग को फोन किया और मामले की जानकारी दी. कपल ने मेलिया से पूछा आखिर यहां क्या हो रहा है?
इसके बाद कपल ने मेलिया से कहा कि वह उन लोगों से बात करे जो उनके घर में घुसे हुए हैं. किंग ने कहा कि ऐसा लगा कि किसी ने पूरी तरह से संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की है.
रियल एस्टेट एजेंट मेलिया किंग ने बताया कि घर में मौजूद लोगों ने कपल से बहस की. नए किराएदारों ने घर से निकलने से इनकार कर दिया और कहा कि उनके पास घर में रहने के लिए लीज पेपर हैं.
पुलिस ने कथित किराएदारों के कागजों की जांच की

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










