
29 साल हो गए... इस शख्स ने भारत में की थी पहली मोबाइल कॉल, नोकिया का था फोन
AajTak
First Mobile Call in India: 31 जुलाई का दिन टेलीकम्युनिकेशन इंडस्ट्री के लिए बहुत ही खास है. आज के दिन ही भारत में पहली मोबाइल फोन कॉल की गई थी. इस घटना को आज 29 साल पूरे हो गए हैं. साल 1995 में पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने पहली मोबाइल कॉल की थी. ये कॉल नोकिया के फोन से की गई थी.
हाथ में स्मार्टफोन लिए हमारा जैसे ही किसी से बात करने का मन होता है हम कॉल कर देते हैं. ये टेक्नोलॉजी कितनी सुविधाजनक और तेज है? इसके साथ ही हमें अब बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होते हैं. इन सब की चर्चा आज करने की एक खास वजह है. आज यानी 31 जुलाई का दिन इस क्षेत्र में एक बड़ा कदम है.
दरअसल, भारत में पहली मोबाइल कॉल आज के दिन ही की गई थी. 31 जुलाई 1995 में पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने पहली मोबाइल कॉल की थी. उन्होंने यूनियन कम्युनिकेशन मिनिस्टर सुखराम को पहली कॉल की थी. भारत में पहली मोबाइल कॉल Nokia के फोन से की गई थी.
इस कॉल को आज 29 साल पूरे हो चुके हैं. ये कॉल Modi Telstra के मोबाइलनेट के जरिए की गई थी, जो भारत के BK Modi और ऑस्ट्रेलिया के Telstra का जॉइंट वेंचर था. इस वॉयस कॉल को दो लोकेशन- कोलकाता और नई दिल्ली के बीच की गई थी.
यह भी पढ़ें: AI कैरेक्टर्स से कॉल पर बात करना हुआ संभव, जानें टेक्नोलॉजी की दुनिया के अन्य अपडेट्स
उस वक्त कॉलिंग की कॉस्ट काफी ज्यादा थी. उस वक्त कॉल करने के लिए प्रति मिनट 8.4 रुपये खर्च करना पड़ता था. उस वक्त इनकमिंग और ऑउटगोइंग दोनों के लिए पैसे खर्च करने होते थे.
हैवी टैरिफ आवर्स के बीच कॉलिंग का रेट बढ़ जाया करता था. कंज्यूमर्स को 16.8 रुपये तक प्रति मिनट खर्च करने पड़ते थे. हालांकि, अब भारत में ये स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है. अब कॉलिंग के लिए कंज्यूमर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है. यहां तक कि अब रिचार्ज का पैटर्न ही बदल चुका है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










