
28 करोड़ कैश, 70 किलो से ज्यादा चांदी... सांवलिया सेठ मंदिर में आया इतना चढ़ावा
AajTak
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर की दान पेटी से इस बार भक्तों ने दिल खोलकर दान किया. दान पेटी से 28 करोड़ से ज्यादा कैश, 1 किलो से ज्यादा सोना और 70 किलो से ज्यादा चांदी मिली है.
राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में हर बार की तरह इस बार भी भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया है. इस बार दान पेटी से नौ राउंड में काउंटिंग की गई, जिसमें कुल 28 करोड़ 62 लाख 12 हजार 206 रुपए की राशि निकली. पहले राउंड की काउंटिंग में ठाकुरजी के भंडार से 08 करोड़ 90 लाख रुपए निकले. वहीं दूसरे राउंड की काउंटिंग में 04 करोड़ 60 लाख, तीसरे राउंड में 03 करोड़ 86 लाख 50 हजार, चौथे राउंड में 02 करोड़ 50 लाख और पांचवें राउंड में 02 करोड़ 10 लाख रुपए निकले. इसके बाद जलझुलनी एकादशी मेले को देखते हुए तीन दिनों के लिए काउंटिंग बंद कर दी गई.
फिर छठे राउंड की काउंटिंग में 84 लाख, सातवें राउंड में 42 लाख, आठवें राउंड में 17 लाख 50 हजार, नौवें और अंतिम राउंड की काउंटिंग में 22 लाख 12 हजार 206 रुपए के साथ ही मानी ऑर्डर से 4 लाख रुपए मिले. सभी चरणों की गणना में ठाकुरजी के भंडार से इस महीने कुल 28 करोड़ से अधिक राशि प्राप्त हुई.
मंगलवार को काउंटिंग के बाद इस महीने की गणना का समापन हुआ. साथ ही, भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से 1 किलो 270 ग्राम सोना और 70 किलो चांदी भी मिली. श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद और मनी ऑर्डर के रूप में 4 करोड़ 75 लाख 33 हजार 304 रुपए, 565 ग्राम 590 मिलीग्राम सोना, 73 किलो 780 ग्राम चांदी भी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई.
आपको बताते चले कि चित्तौड़गढ़ जिले के मंडपिया में मेवाड़ का प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलिया सेठ का मंदिर है. इस मंदिर से देशभर के भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी है. यहां प्रतिवर्ष अमावस्या से पूर्व चतुर्दशी के दिन दान पेटी खोली जाती है. दान पेटी में लाखों-करोड़ों का चढ़ावा आता है.
रिपोर्ट: पीयूष मुंडारा

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











