
27 साल की सिंगर रुकसाना बानो का निधन, सेट पर हुई थीं बीमार, परिवार ने लगाया जहर देने का आरोप
AajTak
जानी मानी संबलपुरी सिंगर रुकसाना बानो की मौत हो गई है. पिछले 15 दिनों से वो AIIMS भुवनेश्वर में जिंदगी की जंग लड़ रही थीं. रुकसाना के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके मुताबिक, 27 साल की रुकसाना को दूसरे संबलपुरी सिंगर ने धीरे-धीरे जहर देकर मारा है.
म्यूजिक इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जानी मानी संबलपुरी सिंगर रुकसाना बानो की मौत हो गई है. पिछले 15 दिनों से वो AIIMS भुवनेश्वर में जिंदगी की जंग लड़ रही थीं. तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और बुधवार (18 सितंबर) को सिंगर ने अंतिम सांस ली. रुकसाना के निधन से फैंस और उनकी कम्यूनिटी के लोग सदमे में हैं.
सिंगर रुकसाना की मौत
सिंगर के परिवार का इस पूरे मामले में अलग दावा है. उनके मुताबिक, रुकसाना को दूसरे संबलपुरी सिंगर ने धीरे-धीरे जहर देकर मारा है. हालांकि अभी इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है. शुरुआती रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि 15 दिन पहले एक गाने की शूटिंग के दौरान रुकसाना बीमार पड़ी थीं. 27 अगस्त को उन्हें भवानीपटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर बोलनगीर भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और उसके बाद बरगढ़ के एक निजी अस्पताल में उन्हें ट्रांसफर किया गया. हालत में सुधार न होने के कारण रुकसाना को एम्स भुवनेश्वर में एडमिट किया गया. लेकिन वहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
मौत की वजह का खुलासा नहीं
जब रुकसाना को बरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो वहां संतोष टेटे नाम के डॉक्टर ने बताया था किया कि रुकसाना Scrub Typhus से जूझ रही हैं. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उन्हें peumonia, लीवर इंफेक्शन, दिल की समस्या होने की भी जानकारी मिली थी. वो वेंटिलेटर सिस्टम पर थीं. इस केस को लेकर एम्स के अधिकारियों की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है. रुकसाना महज 27 साल की थीं. उनकी मौत की वजह रिवील नहीं की गई है.
परिवार का आरोप

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











