
27 साल की कैरोलिन लेविट होंगी व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी, ट्रंप ने जमकर की तारीफ
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,
नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने अभियान की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त किया है. 27 वर्षीय लेविट, जो वर्तमान में ट्रंप की प्रवक्ता हैं जो अमेरिकी इतिहास में व्हाइट हाउस की सबसे कम उम्र की प्रवक्ता होंगी.
इससे पहले यह रिकॉर्ड रोनाल्ड ज़िग्लर को मिला था जो रिचर्ड निक्सन के कार्यकाल के दौरान 1969 में इस पद को संभालने के समय 29 वर्ष के थे. ट्रंप ने एक बयान जारी करते हुए कैरोलिन की जमकर तारीफ की और उम्मीद जताई कि वह पहले की तरह अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखेंगी.
ट्रंप ने कहा, "कैरोलिन लेविट ने मेरे ऐतिहासिक अभियान में राष्ट्रीय प्रेस सचिव के रूप में एक अभूतपूर्व काम किया, और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वह व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी. कैरोलिन स्मार्ट, सख्त हैं, और एक बेहद प्रभावी कम्युनिकेटर साबित हुई हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि वह पोडियम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी, और अमेरिकी लोगों तक हमारा संदेश पहुंचाने में मदद करेंगी क्योंकि हम अमेरिका को फिर से महान बना रहे हैं."
यह भी पढ़ें: ट्रंप का प्लान फेल कर देंगे इस्लामिक देश? सऊदी अरब ने इस कदम से चौंकाया
पहले कार्यकाल में ट्रंप के पास थे 4 प्रेस सचिव
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव आमतौर पर प्रशासन के सार्वजनिक चेहरे के रूप में कार्य करते हैं और ऐतिहासिक रूप से प्रेस कोर के लिए दैनिक ब्रीफिंग आयोजित करते हैं. ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान खुद ही अपने मुख्य प्रवक्ता के रूप में काम करना पसंद किया. 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रहने के दौरान ट्रंप के पास चार प्रेस सचिव थे, लेकिन वे अक्सर अपनी रैलियों, सोशल मीडिया पोस्ट और अपनी खुद की ब्रीफिंग के ज़रिए सीधे जनता से जुड़ना पसंद करते थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








