
250 करोड़ पार हुई 'बॉर्डर 2', शूटिंग के दौरान आई थीं दिक्कतें, डायरेक्टर ने बताई पूरी कहानी
AajTak
'बॉर्डर 2' के डायरेक्टर अनुराग सिंह ने फिल्म बनाने के पीछे की मेहनत पर खुलकर बातचीत की है. उनका कहना है कि उन्होंने कड़ी सर्दी और धूप जैसे माहौल में शूटिंग की है. उनके मुताबिक, फिल्म की शूटिंग काफी मुश्किल थी.
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' थिएटर्स में अपना कमाल दिखा रही है. 28 सालों बाद जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' ने वही जादू बिखेरा, जो कई सालों पहले दिखा था. लोग इस फिल्म और इसमें काम कर रहे सभी एक्टर्स को बेहद प्यार दे रहे हैं. उन्हें बड़े पर्दे पर एक बार फिर सनी देओल का एक्शन अवतार भाया है.
'बॉर्डर 2' को शूट करने में आई कौनसी परेशानियां?
'बॉर्डर 2' एक वॉर-बेस्ड फिल्म है, जिसे असल लोकेशन्स पर शूट किया गया है. फिल्म में कई सीन्स जिसमें टैंक्स और आर्मी को दिखाया गया है, वो सभी बिना वीएफएक्स के शूट हुए हैं. पानी और आसमान में होने वाली लड़ाइयों को सिर्फ ग्रीन स्क्रीन पर फिल्माया गया है. हाल ही में डायरेक्टर अनुराग सिंह ने 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में आने वाली परेशानियों पर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म की शूटिंग जितनी स्क्रीन पर दिखती है, उतनी आसान नहीं होती. मेकर्स ने इसे देहरादून और झांसी जैसे रियल-लोकेशन्स पर शूट किया है.
ऐसे में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने कहा, 'शूटिंग के हिसाब से सबसे मुश्किल हिस्सा एक्शन सीन थे, क्योंकि स्केल बहुत बड़ा हो जाता है. आपकी 3-4 लोगों की छोटी सी टीम अचानक 400-500 लोगों की बड़ी टीम बन जाती है, जो सब वहां बैठे रहते हैं. स्केल बड़ा होने की वजह से ग्रीन स्क्रीन पर नहीं, असली लोकेशन पर शूटिंग होती है जैसे देहरादून या झांसी जैसी जगहों पर. कभी बहुत ठंड पड़ रही होती है, कभी झुलसा देने वाली गर्मी, और सुबह से शाम तक एक्शन करना पड़ता है.'
कैसे शूट हुए 'बॉर्डर 2' के एक्शन सीन्स?
डायरेक्टर ने आगे फिल्म में किए गए एक्शन सीन्स को शूट करने का एक्सपीरियंस भी साझा किया. उन्होंने बताया कि अगर एक्शन करते समय कोई भी स्टेप गलत हो जाए, तो बहुत परेशानी होती है. अनुराग सिंह ने कहा, 'एक्शन में तो बहुत सारे चीजें साथ-साथ चलती हैं. सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट तरीके से जोड़ना पड़ता है. एक भी शॉट सही से आना हो तो सब कुछ घड़ी की तरह टिक-टिक चलना चाहिए. आप ब्लास्ट कर रहे हो, तो बारूद रखना पड़ता है.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












