
25 हजार लोगों के लिए 8 टॉयलेट, न खाना-न पानी... हमास के 'आतंक' की सजा भुगत रहा गाजा
AajTak
इजरायल और हमास की जंग में गाजा के लोग पिस रहे हैं. जंग शुरू होने के बाद गाजा पट्टी के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. अस्पताल बंद होने लगे हैं. लोगों को खाना-पानी तक नहीं मिल पा रहा है. जंग के इन तीन हफ्तों में गाजा के हालात कैसे बदल गए? पढ़िए...
41 किलोमीटर लंबी और 10 किलोमीटर चौड़ी गाजा पट्टी खंडहर में तब्दील हो चुकी है. हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. और ये सब 20 दिनों में हुआ है.
सात अक्टूबर को गाजा पट्टी से हमास ने जब इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दागे, तब शायद उसके इस नतीजे की उम्मीद भी नहीं होगी. हमास के हमले के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर ऐसी एयरस्ट्राइक की कि अब वहां इमारतों के मलबे और कीचड़ के अलावा और कुछ नजर नहीं आता. इन्हीं मलबों और कीचड़ के बीच लाशें दबी हुईं हैं.
साल 2021 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा पट्टी को 'धरती का जहन्नुम' कहा था. और अब ये सचमुच किसी जहन्नुम से कम नहीं है.
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पट्टी में रहने वाले 133 फिलिस्तीनी परिवार ऐसे हैं जिनके 10 या उससे ज्यादा सदस्य मारे जा चुके हैं. 109 परिवारों ने अपने 6 से 9 सदस्य और 403 परिवार 2 से 5 सदस्यों को खो चुके हैं. ये आंकड़े 7 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच के हैं.
फिलिस्तीनियों शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी UNRWA के प्रमुख का कहना है कि गाजा के लिए जो मदद आ रही है, वो सिर्फ 'टुकड़ों से ज्यादा' नहीं हैं और इससे लोगों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.
'समंदर में बूंद...'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








