
25 हजार का बिल दिए बिना रेस्टोरेंट से हुए फरार, अब तलाश में जुटी पुलिस!
AajTak
वीडियो रिलीज करने वाले रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि 6 लोगों का एक ग्रुप रेस्टोरेंट में आया और खाने-पीने का बिल चुकाए बिना वहां से भाग गया. मालिक ने उन्हें पेमेंट करने की चेतावनी दी थी और यह भी कहा था कि अगर उन्होंने बिल नहीं दिया तो उनका वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा. लेकिन फिर भी कस्टमर्स ने उनकी बात नहीं मानी.
छह लोगों के एक ग्रुप ने रेस्टोरेंट में जमकर पार्टी की. उन्होंने वहां खाना खाया, शराब पी और खूब एन्जॉय किया. लेकिन जब 25 हजार रुपये बिल देने की बारी आई तो वे सभी रेस्टोरेंट से फरार हो गए. पिछले दरवाजे से भागते हुए उनका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को रेस्टोरेंट के मालिक ने रिलीज किया है.
साथ ही मालिक ने यह अपील की है भागकर गए कस्टमर्स को खोजने में उसकी मदद की जाए और उसे बकाया 25 हजार 802 रुपये का बिल दिलवाया जाए. रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस से भी इस मामले की शिकायत की है. पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है.
'द सन' के मुताबिक, घटना ब्रिटेन के नॉर्थ यॉर्कशायर स्थित The Sutton Arms रेस्टोरेंट में हुई. जिसका एक वीडियो बीते दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो रिलीज करने वाले रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि 6 लोगों का एक ग्रुप रेस्टोरेंट में आया और खाने-पीने का बिल चुकाए बिना वहां से भाग गया.
हालांकि, मालिक ने उन्हें पेमेंट करने की चेतावनी दी थी और यह भी कहा था कि अगर उन्होंने बिल नहीं दिया तो उनका वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा. लेकिन फिर भी कस्टमर्स ने उनकी बात नहीं मानी. जिसके बाद मालिक ने रेस्टोरेंट से चुपके से भाग रहे कस्टमर्स का सीसीटीवी फुटेज रिलीज कर दिया.
इस फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बारी-बारी से तीन-चार लोग रेस्टोरेंट से निकलकर बाहर जा रहे हैं. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं.
मालिक का कहना है कि अगर भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है तो बाकी के फुटेज सोमवार को पुलिस को दे दिए जाएंगे और एक्शन की मांग की जाएगी. फिलहाल, भागे कस्टमर्स की तलाश जारी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










