
'25 लोग PAK से आए हैं और धमाका करने वाले हैं...', मुंबई पुलिस को धमकी देने वाला अरेस्ट
AajTak
मुंबई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को कॉल करके एक शख्स ने कहा कि 25 लोग पाकिस्तान से मुंबई आए हैं और धमाका करने वाले हैं. ये धमकी शुक्रवार रात 11.30 बजे कॉल कर दी गई. इसके बाद पुलिस ने कॉलर का नंबर ट्रेस कर उसे गोरेगांव से गिरफ्तार कर लिया.
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार रात एक शख्स ने 11.30 बजे कॉल कर धमकी दी. उसने कहा कि 25 लोग पाकिस्तान से मुंबई आए हैं और धमाका करने वाले हैं. इसके बाद कॉलर ने फोन काट दिया. फिलहाल, पुलिस ने धमकी भरी कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, कॉलर ने कहा कि वो गोरेगांव से बोल रहा है. 25 आदमी पाकिस्तान से आए हैं. संभल कर रहना. तुम्हारे बगल में 2 से 3 घंटे में बम फटेगा. यह बात कहकर उसने कॉल काट दी. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने कॉलर का नंबर ट्रेस कर गोरेगांव से उसको पकड़ा.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो 30 साल का है और उसका नाम नागेंद्र ज्ञानेंद्र शुक्ला है. पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 182, 504, 505(1) और 506(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है.
मई में भी मिली थी बम धमाके की धमकी
इससे पहले इसी साल मई में एक युवक ने शहर में बम धमाका करने की धमकी दी थी. ये धमकी मुंबई पुलिस के आधिकारिक 'X' पहले (ट्विटर हैंडल) पर रात में दी गई थी. एक अधिकारी ने बताया था कि मुंबई पुलिस को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शहर में धमाका करने की धमकी मिली. इसके बाद सुबह तुरंत जांच शुरू की गई.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











