
246 रुपये लगाकर एक ही परिवार के 3 लोगों ने कैसे कमाए 41-41 लाख?
AajTak
किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि एक परिवार के तीन सदस्यों ने 82-82 रुपए का इंवेस्टमेंट कर 41-41 लाख रुपए कमा लिए. दरअसल, परिवार के तीनों सदस्यों ने एक ही शराब की दुकान से लॉटरी की टिकट खरीदी थी. उन तीनों अलग-अलग समय में दुकान पर गए थे और सेम ही डिजिट के नंबर्स खरीदे थे.
एक ही परिवार के तीन सदस्यों को एक ही दिन अचानक 41-41 लाख रुपए मिल गए. यानी एक साथ घर में 1.23 करोड़ रुपए आ गए. परिवार के तीनों सदस्य ने लॉटरी का टिकट खरीदा था. उन लोगों ने सेम डिजिट्स के अलग-अलग कॉम्बिनेशन का नंबर चूज किया था.
मामला अमेरिका के मैरीलैंड का है. सबसे पहले 61 साल के एक पिता ने 82 रुपए ($1) का एक टिकट खरीदा. 13 अक्टूबर को उन्होंने यह टिकट कैरोल काउंटी के हैम्पस्टेड शराब की दुकान से खरीदा था. मैरीलैंड लॉटरी के मुताबिक, उन्होंने यह टिकट पिक 5 इवनिंग ड्रा कंटेस्ट के लिए खरीदा था.
पिता के बाद 28 साल की बेटी ने भी उसी दुकान से उसी ड्रा के लिए एक टिकट खरीद लिया. इसके बाद 31 साल का बेटा भी शराब की दुकान पर टिकट लेने पहुंचा. उन्होंने भी सेम डिजिट्स के नंबर लिए.
परिवार के तीनों सदस्यों ने 5-3-8-3-4 डिजिट के नंबर कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया था. 13 अक्टूबर के इस लॉटरी का रिजल्ट परिवार के तीनों सदस्यों के पक्ष में आ गया. सभी ने करीब 41-41 लाख रुपए ($50,000) जीत लिए.
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के तीन सदस्यों में से एक ने फैसला किया है कि लॉटरी के पैसों से वह घर खरीदेंगे. जबकि बाकि दो सदस्यों ने लॉटरी के पैसों को इंवेस्ट करने का प्लान बनाया है.
बता दें कि लॉटरी में जीत के अजीबोगरीब किस्से दुनियाभर से आते रहते हैं. हाल ही में एक शख्स ने लॉटरी से 13 महीने के अंतराल पर करीब 6-6 करोड़ रुपए जीत लिए थे.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










