
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
ABP News
Gas Cylinders Crisis: गिग वर्कर्स यूनियन का दावा है कि सिलेंडर की कमी से मुंबई, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु, चेन्नई और जयपुर जैसे बड़े शहरों में फूड डिलीवरी ऑर्डर में करीब 50 से 60 प्रतिशत तक गिरावट आई है.
देश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कमी का असर अब गिग वर्कर्स और फूड डिलीवरी से जुड़े कर्मचारियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है. गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन (GIPSWU) ने इस मामले को लेकर श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है. यूनियन का कहना है कि गैस की कमी के कारण हजारों डिलीवरी वर्कर्स और प्लेटफॉर्म कर्मचारियों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है.
मध्य-पूर्व में तनाव के चलते भारत में लोगों को परेशानी
यूनियन के अनुसार, मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसका सीधा असर रेस्टोरेंट, ढाबों, क्लाउड किचन, कैटरिंग सेवाओं और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं पर पड़ा है, जो खाना बनाने के लिए इन सिलेंडरों पर निर्भर रहते हैं. गैस की कमी के कारण कई जगहों पर खाना बनना मुश्किल हो गया है, जिससे ऑनलाइन फूड ऑर्डर भी काफी कम हो गए हैं.
फूड डिलीवरी ऑर्डर्स में 50-60 प्रतिशत की गिरावट













