
24 कैरेट Gold 1 लाख 56 हजार! जानें चांदी कितनी सस्ती? चेक करें लेटेस्ट रेट्स
AajTak
सोना‑चांदी की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है. चांदी (999, प्रति किलो) के भाव में करीब 6 हजार रुपये की कमी दर्ज की गई है. वहीं 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) का भाव 1 लाख 56 हजार रुपये से अधिक है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है.
गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को सोना-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार, 11 फरवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,107 प्रति 10 ग्राम था, जो आज गुरुवार को घटकर ₹1,43,031 प्रति 10 ग्राम आ गया है. यानी बुधवार की तुलना में गुरुवार को गोल्ड सस्ता हुआ है. वहीं, आज चांदी (999, प्रति किलो) की कीमत में 5 हजार 800 से अधिक की गिरावट देखने को मिली है.
Gold-Silver Price Today, 12 February 2026: जानें सोना-चांदी के लेटेस्ट भाव
बुधवार को सोने का भाव (999 शुद्धता) सुबह का रेट: ₹156113 प्रति 10 ग्राम शाम का रेट: ₹157322 प्रति 10 ग्राम
बुधवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता) सुबह का रेट: ₹258091 प्रति किलो शाम का रेट: ₹266449 प्रति किलो
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं. बता दें IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.

US-Iran War: 'जंग के जिम्मेदार देशों को निपटना होगा...', भारत ने ठुकराई ऑयल रिजर्व जारी करने की अपील
इंटरनेशलन एनर्जी एजेंसी की ओर से भारत से अपील की गई थी कि वह तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऑयल रिजर्व जारी करे, जिसे भारत ने ठुकरा दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

फरवरी के अंत में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद बढ़कर 110 डॉलर तक पहुंच गई हैं. यदि यह स्थिति इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले एक महीने में तेल की कीमतें 200 डॉलर तक पहुंच सकती हैं. ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर और ओमान की रिफाइनरी और LNG संयंत्रों पर हमला किया है, जिससे उत्पादन रुक गया है. तेल का ये संकट दुनिया के लिए कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा? देखें वीडियो.











