
23 साल पहले गिरफ्तार हुआ था हाथरस वाला 'भोले बाबा', मृत बेटी को जादू से जिंदा करने का किया था दावा
AajTak
तकरीबन 23 साल पहले भोले बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण साकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. वजह थी- इस स्वयंभू बाबा द्वारा अपनी गोद ली हुई बेटी को पुनर्जीवित करने के लिए जादुई शक्तियों के मालिक होने का दावा किया गया था.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद मची भगदड़ में अभी तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. इस बीच भोले बाबा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. नारायण साकार हरि को 23 साल पहले मृत लड़की को पुनर्जीवित करने का दावा करने के लिए गिरफ्तार किया गया था.
दिसंबर 2000 में स्वयंभू बाबा सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि को जब 6 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था तो उसके अनुयायियों ने कथित तौर पर श्मशान घाट पर हंगामा किया था.इस स्वयंभू बाबा द्वारा अपनी गोद ली हुई बेटी को पुनर्जीवित करने के लिए जादुई शक्तियों के मालिक होने का दावा किया गया था.
समर्थकों ने श्मशान घाट पर खूब हंगामा किया था
'आज तक' द्वारा एक्सेस की गई एफआईआर डिटेल्स से पता चलता है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि पर ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 के तहत वर्ष 2000 में आरोप लगाया गया था, जब वे आगरा में रहता था. उस वक्त बाबा के भक्तों ने कथित तौर पर एक श्मशान घाट पर खूब हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए बाबा सहित लोगों को अरेस्ट किया था.
ये भी पढ़ें:भोले बाबा ने खुद को बताया बेकसूर, मुख्य आयोजक भी फरार... हाथरस में 121 मौतों का कौन जिम्मेदार, अब उठ रहे सवाल
एक प्रत्यक्षदर्शी पंकज ने आज तक को बताया कि सूरज पाल के कोई संतान नहीं थी, इसलिए उसने अपनी भतीजी को गोद ले लिया था, जो कैंसर से पीड़ित थी. एक दिन, लड़की बेहोश हो गई और पाल के अनुयायियों ने दावा किया कि वह चमत्कार से बच्ची को ठीक कर देगा. लड़की कुछ समय बाद होश में आई, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







