
23 दिन... सैकड़ों सवाल लेकिन जांच अधूरी, श्रद्धा मर्डर मिस्ट्री में अबतक पुलिस के हाथ खाली!
AajTak
दिल्ली पुलिस अभी तक श्रद्धा वॉल्कर मर्डर मिस्ट्री सुलझा नहीं पाई है. आफताब को गिरफ्तार हुए 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस खाली हाथ है. इन 23 दिनों में पुलिस की कई टीमें विभिन्न लोकेशनों पर जांच के लिए गईं. कई दिन तक पॉलीग्राफ टेस्ट हुए. नार्को टेस्ट हुआ. इसके बाद भी पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है.
दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की जांच जारी है. पुलिस मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है. लेकिन अभी तक जांच अधूरी है. आफताब अमीन पूनावाला की गिरफ्तारी के 23 दिन बीत चुके हैं. लेकिन अभी तक पुलिस इस केस में किसी मुकम्मल दिशा की तरफ नहीं बढ़ पाई है. लिहाजा दिल्ली पुलिस अभी तक पुलिस ठोस सबूतों के लिए भी हाथ पैर मार रही है. इससे साफ है कि इस बार उसका पाला सही मायने में एक बेहद शातिर मुजरिम से पड़ा है. जो जुर्म को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के खिलाफ हर अचूक चाल चल चुका है.
18 मई 2022 को दिल्ली के छतरपुर इलाके में देश की सबसे बडी मर्डर मिस्ट्री की शुरुआत हुई थी. जब शातिर आफताब ने उस पर भरोसा करने वाली श्रद्धा का कत्ल करने के बाद ऐसी हैवानियत की कि सुनकर हर किसी का कलेजा कांप गया. इस हैवानियत के कुछ महीनों तक आरोपी आजाद रहा और आखिर पिछले महीने की 12 तारीख को पुलिस के शिकंजे में आया. वो भी तब, जब श्रद्धा के परिवार ने मुंबई के थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और आफताब पर शक जताया. इसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया
पुलिस के हाथ कमोबेश खाली
इन 23 दिन में पुलिस की कई टीमें कई लोकेशनों पर जांच के लिए गईं. कई दिन तक पॉलीग्राफ टेस्ट हुए. इतना ही नहीं, दो बार नार्को टेस्ट हुए. इस सबके बाद आज 4 दिसम्बर को पुलिस के हाथ कमोबेश खाली हैं. पहले पॉलीग्राफ टेस्ट से उम्मीद जताई गई थी, सवालों के दौरान उसके शरीर की हर हलचल पर नजर रखी गई. नतीजा कमोबेश सिफर रहा. इसके बाद कहा गया कि नार्को में ये शातिर सब कुछ उगल देगा. लेकिन अब तक नार्को को लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उसको देखते हुए भी साफ लग रहा है कि मामला उतना सीधा सपाट नहीं है.
अभी तक बड़ी बरामदगी नहीं की पुलिस ने
नार्को के बाद शातिर आफताब से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस कोई भी ऐसी बड़ी बरामदगी नहीं कर पाई, जिससे मामले को अहम लीड मिले. कुल मिलाकर शतरंज का शौकीन ये शातिर श्रद्धा के कत्ल से पहले ही ऐसी चालें चल चुका है, जिससे पुलिस अब सबूतों के लिए भटक रही है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








