
21 साल की लड़की संग रोमांस करने होटल पहुंचा 53 साल का शख्स, फिर...
AajTak
लड़की शख्स की जासूसी कर रही थी और इस काम के लिए शख्स की पत्नी ने ही उसे कहा था. 53 साल के इस शादीशुदा शख्स ने 21 साल की लड़की से रिलेशनशिप बनाने के लिए पत्नी को मरा हुआ बता दिया था.
एक 53 साल के शादीशुदा शख्स ने 21 साल की लड़की से रिलेशनशिप बनाने के लिए अपनी पत्नी को मरा हुआ बता दिया. लेकिन लड़की ने शख्स की पोल उसकी पत्नी के सामने खोल दी. दरअसल, लड़की शख्स की जासूसी कर रही थी और इस काम के लिए उसकी पत्नी ने ही कहा था.
लड़की का नाम Dani Bose है और वो पेशे से मॉडल है. कपल्स का लॉयल्टी टेस्ट करने वाली मॉडल Dani Bose ने हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति का पर्दाफाश किया है जिसकी शादी को 30 साल हो चुके थे और उसकी पत्नी जीवित थी. फिर भी उसने अपनी पत्नी की मृत्यु का नाटक किया और खुद को सिंगल बताया.
शख्स की हरकतों पर पत्नी की नजर थी
उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो लड़की से रिलेशनशिप बनाना चाहता था. लेकिन शख्स की हरकतों पर उसकी पत्नी की नजर थी. पत्नी ने Dani Bose को हायर किया और पति की पोल खोलने का फैसला किया.
'डेली स्टार' से बात करते हुए Dani Bose ने कहा कि शख्स की बातें सुनकर मैं हैरान थी. Dani ने अपने साथ शख्स की तस्वीरें उसकी पत्नी को भेजकर 'धोखेबाजी' की पोल खोल दी. Dani Bose के टिकटॉक वीडियो पर बहुत सारे यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. किसी ने कहा कि शख्स अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं है, तो किसी ने कहा कि पत्नी तो जासूस निकली.
Dani Bose ने शख्स से मेलजोल बढ़ाया, जिसके बाद उसने मिलने का प्रपोजल दिया. होटल में मिलने के दौरान जब Dani Bose ने उससे पूछा कि क्या वो शादीशुदा है, तो उसने कहा कि वो अविवाहित है और उसकी पत्नी गुजर चुकी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










