
2026 में इन फोन्स का होगा मार्केट में दबदबा, बढ़ रही लोगों में दीवानगी
AajTak
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स दुनिया भर में पॉपुलर हो रहे हैं. ये कहना है कि IDC की लेटेस्ट रिपोर्ट का, जिसके मुताबिक 2026 में फोल्डेबल फोन शिपमेंट में जबरदस्त ग्रोथ आएगी. अगले साल यानी 2026 में सैमसंग और ऐपल के फोल्डेबल फोन्स इस मार्केट की ग्रोथ का कारण बनेंगे. सैमसंग का ट्राईफोल्ड और ऐपल का पहला फोल्ड 2026 में लॉन्च हो सकता है.
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स दुनिया भर में पॉपुलर हो रहे हैं. ये कहना है कि IDC की लेटेस्ट रिपोर्ट का, जिसके मुताबिक 2026 में फोल्डेबल फोन्स की मांग की जबरदस्त ग्रोथ आएगी. अगले साल यानी 2026 में सैमसंग और ऐपल दोनों कंपनियों के नए फोल्डेबल फोन्स का लोगों को इंतजार रहेगा. सैमसंग का ट्राईफोल्ड और ऐपल का पहला फोल्ड 2026 में लॉन्च हो सकता है.
दुनिया भर में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मांग बढ़ रही है. IDC का अनुमान है कि साल 2025 में पिछले साल के मुकाबले 10 परसेंट की ग्रोथ इस सेगमेंट में देखने को मिलेगी. फोल्डेबल स्मार्टफोन का शिपमेंट साल 2025 में 2.06 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है.
फर्म का मानना है कि ग्रोथ के मामले में फोल्डेबल फोन्स ओवरऑल स्मार्टफोन मार्केट से आगे निकल जाएंगे. IDC के लेटेस्ट आउटलुक के मुताबिक ज्यादातर ग्लोबल मार्केट्स में फोल्डेबल फोन्स की अच्छी डिमांड है. खासकर अपकमिंग फोल्डेबल फोन्स में लोगों की ज्यादा दिलचस्पी है.
आने वाले दिनों में सैमसंग अपना ट्राईफोल्ड ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगा, जबकि ऐपल के फोल्डिंग फोन्स की भी चर्चा हो रही है. दोनों ही प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च होंगे. फोल्डेबल फोन जिस तरह से पॉपुलर हो रहे हैं, ये मैन्युफैक्चर्र्स के लिए कमाई का नया जरिया बन रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 पर 34 हजार रुपये का प्राइस कट, ये हैं नए दाम
रिसर्च फर्म की मानें, तो साल 2029 तक ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 10 परसेंट तक पहुंच जाएगी. IDC का अनुमान है कि साल 2026 में इस सेगमेंट से तेजी आएगी और ऐसे फोन्स का शिपमेंट 2025 के मुकाबले 30 परसेंट तक बढ़ेगा.

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











