
2024 New Maruti Swift Launch: नया इंजन... धांसू माइलेज! नए अवतार में लॉन्च हुई स्विफ्ट, कीमत है इतनी
AajTak
2024 New Maruti Swift: मारुति सुजुकी ने अपनी बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार स्विफ्ट के फोर्थ जेनरेशन मॉडल को आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. नई स्विफ्ट में कंपनी ने एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर और इंजन मैकेनिज़्म में कई बड़े बदलाव किए हैं.
New Maruti Swift Launched: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आज अपनी मशहूर हैचबैक कार Maruti Swift के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है.कंपनी ने पहले से ही नई स्विफ्ट की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है. इच्छुक ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप के माध्यम से इस कार को बुक कर सकते हैं. नई Maruti Swift को पहली बार बीते जापान मोबिलिटी शो के दौरान बतौर कॉन्सेप्ट पेश किया गया था.
आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस Maruti Swift के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. इस हैचबैक कार में कंपनी कई बड़े बदलाव कर रही है. आइये देखें कैसी है नई स्विफ्ट-
लुक और डिज़ाइन:
हालांकि ओवरऑल डिज़ाइन पहले जैसा ही है. लेकिन ये पहले से और भी ज्यादा शॉर्प हो गई है. इसमें नया बंपर, नए डिज़ाइन का रेडिएटर ग्रिल दिया गया है. इसके अलावा ब्रांड का लोगो जो कि पहले ग्रिल के बीच में मिलता था, उसे कार के फ्रंट बोनट पर जगह दी गई है. नए हेडलैंप और फॉग-लैंप भी कार के फ्रंट को बिल्कुल फ्रैश लुक देते हैं. New Swift थोड़ी बड़ी है. ये कार मौजूदा मॉडल की तुलना में पहले से 15 मिमी लंबी और तकरीबन 30 मिमी तक उंची होगी. हालांकि व्हीलबेस पहले जैसा ही 2,450 मिमी है. कंपनी नई स्विफ्ट में पिछले दरवाजे पर डोर हैंडल को C-पिलर से हटा कर इसे पारंपरिक तरीके से दरवाजों पर दे दिया है. इसके अलावा नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील इसे और खूबसूरत बनाते हैं.
कैसा है केबिन:
कार के इंटीरियर को स्मार्ट लुक दिया गया है. इसका केबिन काफी हद तक Fronx से मिलता-जुलता है. इसमें फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेंमेंट सिस्टम, नए स्टाइल का सेंटर एयर-कॉन वेंट्स दिए गया हैं. इसके अलावा कार के भीतर आपको नई अपहोल्स्ट्री और नए डिजाइन का डैशबोर्ड भी मिलेगा. केबिन में कुछ कॉम्पोनेंट्स ब्रेजा और बलेनो से लिए गए हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











