
2024 से पहले हो सकती हैं 1000 लोक सभा सीट, Central Vista का आर्किटेक्चर प्लान संसद में पेश हो: मनीष तिवारी
Zee News
Central Vista Architectural Plan: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने नए संसद भवन का Architectural Plan संसद में पेश किए जाने की मांग की है. मनीष तिवारी ने कहा है कि सरकार 2024 से पहले 1000 या इससे भी ज्यादा लोक सभा सीट करने की तैयारी कर रही है.
नई दिल्ली: करीब 971 करोड़ रुपये की लागत से नया संसद भवन (New Parliament Chamber) बनकर तैयार हो रहा है. यह संसद भवन अक्टूबर, 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा और आगे वर्ष 2024 तक संसद भवन परिसर में सभी सांसदों को 40-40 वर्गमीटर के ऑफिस भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इस बीच कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने नए संसद भवन का Architectural Plan संसद में पेश किए जाने की मांग की है. इसके पीछे जो वजह मनीष तिवारी बता रहे हैं वो अपने आप में बड़ा 'बदलाव' हो सकता है. Don't know if it's wrong or right but friends told me that a serious discussion is being held on a proposal to increase the strength of the Lok Sabha to 1000 or more before 2024. Architectural plan of New Parliament Chamber should be tabled at Parliament: Manish Tewari, Congress कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने कहा है कि 'दोस्तों ने मुझे बताया कि 2024 से पहले लोक सभा की संख्या 1000 या उससे अधिक करने के प्रस्ताव पर एक गंभीर चर्चा हो रही है. इसलिए नए संसद भवन का आर्किटेक्टरल प्लान संसद में पेश किया जाना चाहिए.' हालांकि तिवारी खुद इस दावे की वास्तविकता की पुष्टि नहीं करते हैं. क्योंकि उन्होंने यह भी कहा है कि 'पता नहीं यह सच है या झूठ.' — ANI (@ANI)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









