
2024 में NDA vs INDIA... लेकिन देश में कैसे शुरू हुई गठबंधन की राजनीति? कितना कामयाब रहा ये दोस्ताना
AajTak
2024 के लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का वक्त बचा है. ऐसे में अब सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां अपना कुनबा मजबूत करने में जुट गईं हैं. विपक्षी पार्टियों ने मिलकर I.N.D.I.A. नाम से गठबंधन बनाया है. ऐसे में जानते हैं कि गठबंधन की राजनीति भारत में कितनी कामयाब होती है? और इसकी शुरुआत कैसे हुई?
साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मुकाबला किसके बीच होगा? इसकी तस्वीर साफ हो गई है. कांग्रेस समेत 26 विपक्षी पार्टियों ने बेंगलुरु तो एनडीए की 38 पार्टियों ने दिल्ली में मंगलवार को 2024 की रणनीति पर मंथन किया.
बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों ने दो दिन तक मंत्रणा करने के बाद नया गठबंधन बनाया. इसका नाम रखा- I.N.D.I.A. यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस. इस गठबंधन की टैगलाइन 'जीतेगा भारत' रखी गई है.
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के 25 साल पूरे होने पर नई परिभाषा दी. उन्होंने कहा, N से न्यू इंडिया, D से डेवलपमेंट और A से एस्पिरेशन.
इससे साफ हो गया कि अगला लोकसभा चुनाव NDA बनाम I.N.D.I.A में होगा. भारतीय राजनीति में ये पहली बार होगा जब इतनी सारी पार्टियों से मिलकर बने दो गठबंधन आपस में भिड़ेंगे. हालांकि, भारत में गठबंधन की राजनीति का इतिहास आजादी के कुछ साल बाद से ही शुरू हो जाता है. और केंद्र में भी कई बार गठबंधन की सरकारें बन चुकी हैं.
कैसे शुरू हुई गठबंधन की राजनीति?
- 1982 में रोजर स्क्रटन की एक किताब आई थी- 'अ डिक्शनरी ऑफ पॉलिटिकल थॉट'. इस किताब में गठबंधन की परिभाषा दी गई थी. इसके मुताबिक, अलग-अलग पार्टियों या राजनीतिक पहचान रखने वाले प्रमुख व्यक्तियों का आपसी समझौता गठबंधन कहलाता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










