
2024 में मोदी के रथ का कौन होगा सारथी? UP बीजेपी चीफ के लिए मंथन फाइनल दौर में
AajTak
यूपी में भाजपा चीफ के लिए मंथन जारी है. इस बार भी पार्टी किसी दलित या फिर ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेल सकती है. पार्टी के एक पदाधिकारी के अनुसार, ‘हर बार मीडिया इस बात के क़यास लगाती है कि कौन होगा अध्यक्ष लेकिन मोदी-शाह अपने फ़ैसलों से हमेशा चौंकाते रहे हैं. इस बार भी ये उम्मीद की जा सकती है, इंतज़ार करिए...’
उत्तरप्रदेश में दोबारा बहुमत पाकर सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी ने अब अपने नए सेनापति की खोज शुरू कर दी है. पार्टी का नेतृत्व कर जीत की गाथा लिखने वाले स्वतंत्र देव सिंह के योगी सरकार में मंत्री बन जाने से ये पद खाली होने वाला है.
पार्टी के लिए अब ये तय करना जरूरी है कि देश के सबसे बड़े प्रदेश में वो चेहरा किसका होगा जो सभी तरह के संतुलन साधकर और जमीनी स्तर से शीर्ष स्तर तक की रणनीति को कुशलता से आगे रख कर पार्टी की नैया को 2024 की चुनौती के पार उतार सके. बताया जा रहा है कि मंथन फाइनल दौर में है. कई नाम सामने है, बस अब शीर्ष नेतृत्व को फ़ैसला लेना है।
नाम से पहले तय होता है फॉर्मूला
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तय करने में हमेशा से नाम से पहले उस फॉर्मूले पर मंथन होता है जिस कसौटी पर प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाता है. यानी प्रदेश अध्यक्ष किस जाति का होगा? प्रदेश अध्यक्ष यूपी में वर्तमान में जिम्मेदारी सम्भाल रहा कोई पदाधिकारी होगा या राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा कोई चेहरा? प्रदेश अध्यक्ष सांसद भी हो सकता है और विधायक भी ऐसे में उसका प्रभाव और राजनीतिक कौशल क्या है? इन सभी बातों का ध्यान नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन में रखा जाता है. इस बार भी इस बात की चर्चा चल रही है कि प्रदेश अध्यक्ष या तो ब्राह्मण चेहरा हो सकता है या दलित चेहरा. इसमें भी ब्राह्मण चेहरा होने की सम्भावना ज़्यादा दिखती है.
दरअसल, बीजेपी ने पिछली कई बार से इस बात का संकेत दिया है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में ओबीसी (OBC) नेता के नेतृत्व में लड़ती है तो लोकसभा चुनाव में पार्टी का सेनापति कोई ब्राह्मण चेहरा होता है. 2014 के चुनाव में लक्ष्मीकांत वाजपेयी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे और पार्टी ने 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी. सहयोगी अपना दल को 2 सीटें मिली थीं. इस सफलता ने सबको चौंका दिया था. वहीं अगर हम 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो विधायक से सांसद बने केशव मौर्य के नेतृत्व में पार्टी ने सत्ता में वापसी कर इतिहास लिख दिया था. उसके बाद पिछड़े वर्ग से आने वाले केशव मौर्य को डिप्टी सीएम के रूप में उसका पुरस्कार मिला.
2019 का लोकसभा चुनाव आते-आते फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को जिम्मेदारी दी गयी, यानी फिर एक ब्राह्मण चेहरा नेतृत्व के लिए पार्टी और संघ परिवार की पसंद बना. फिर बीजेपी ने बड़ी सफलता हासिल की. इसके बाद बारी फिर से विधानसभा चुनाव की थी. पार्टी ने इस बार योगी सरकार में मंत्री और एमएलसी स्वतंत्र देव सिंह पर भरोसा किया. पार्टी ने इस्तीफा दिलाकर ओबीसी नेता स्वतंत्र देव को प्रदेश अध्यक्ष बनवा दिया. बीजेपी की फिर बहुमत की सरकार बनी. स्वतंत्र देव अपना मिशन पूरा कर चुके थे. उनको फिर से वापस सरकार में भेज दिया गया. एक बार फिर से नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गयी है. इस बार फिर से किसी ब्राह्मण चेहरे को ही जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









