
2024 की तैयारियां, विकसित भारत यात्रा... जानें- बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक में किन मुद्दों पर हुई बात
AajTak
बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान पीएम मोदी या नड्डा ने क्या कहा, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेताओं के लिए सामान्य संदेश यही था कि चुनाव की घोषणा से पहले बचे तीन महीनों में सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत की. बैठक के दूसरे और आखिरी दिन अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित थे. दो दिन तक चली ये बैठक खत्म हो गई है. बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान पीएम मोदी या नड्डा ने क्या कहा, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेताओं के लिए सामान्य संदेश यही था कि चुनाव की घोषणा से पहले बचे तीन महीनों में सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं.
बैठक की शुरुआत 22 दिसंबर यानी शुक्रवार को हुई थी. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बंद कमरे में बैठक को संबोधित किया था. साथ ही संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की.
जानकारी के मुताबिक बैठक के पहले दिन पीएम मोदी ने सभी पदाधिकारियों से कहा था कि अब मिशन मोड में काम करना होगा. पदाधिकारियों को कहा गया कि वह सोशल मीडिया पर aggressive होकर अपनी बात कहें और सोशल मीडिया के ज़रिए केंद्र सरकार गरीब कल्याण योजनाओं से संबंधित Data ज़्यादा शेयर करें. विपक्षी दलों के निगेटिव प्रचार वाले तथ्यों के अनुसार पॉजिटिव जवाब दें. पार्टी महासचिव सुनील बंसल ने इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के फीडबैक को लेकर प्रेजेंटेशन दी.
बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया के बारे में भी चर्चा की गई. जिसका उद्देश्य अपनी कई कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है.
आने वाला साल 2024 चुनावों का साल है. अगले छह महीने के भीतर मोदी सरकार के पांच साल पूरे होने के साथ लोकसभा चुनाव भी हो जाएंगे. ऐसे में बीजेपी अभी से चुनावी मोड में हैं. पांच राज्यों में आए चुनावी परिणामों से पार्टी का उत्साह भी बढ़ा हुआ है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने इसे संभालते हुए कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के लिए नए सिरे से जुट जाने के लिए निर्देशित किया है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











