
2023 Hyundai Verna: 6 एयरबैग... 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई सेडान, देगी 20Km का माइलेज
AajTak
2023 Hyundai Verna में कंपनी ने दो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश किया है, इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलता है. इस कार में लग्जरी सुविधाओं के साथ ही इसमें कंपनी ने बतौर स्टैंडर्ड 30 सेफ़्टी फीचर्स और ओवरऑल 65 सेफ़्टी फीचर्स को शामिल किया गया है.
2023 Hyundai Verna Price and Features: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai ने आखिरकार अपनी मशहूर सेडान कार Hyundai Verna के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस कार में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं जो कि इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. इस कार में कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सहित कई अत्याधुनिक फीचर्स को शामिल किया है. इस फैमिली सेडान कार की शुरुआती कीमत 10,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
नई Verna ब्रांड के स्पोर्टी डिज़ाइन लैंग्वेज पर तैयार की गई है, जो कि नए Tucson एसयूवी में देखने को मिली थी. इस कार में कई डिज़ाइन एलिमेंट्स को शामिल किया है, जो कि इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. इसमें स्पलिट हेडलाइट्स के साथ फुली LED लाइट बार दिया गया है, जो कि एक किनारे से दूसरे किनारे को जोड़ती है. ग्रिल को स्ट्रेच किया गया है जो कि कार की पूरी चौड़ाई को कवर करता है. ऐसा ही कुछ आपको टक्सन में भी देखने को मिला था.
कंपनी ने इस सेडान कार को फ्यूचरिस्टिक लुक और डिजाइन देने को कोशिश की है. फ्लैट बोनट और बेहतरीन क्रीज लाइन से सजी इस सेडान में फ्लेयर्ड व्हील आर्क दिए गए हैं, जो कि कार के साइड प्रोफाइल को मसक्यूलर लुक देते हैं. स्टायलिश डायमंड कट अलॉय व्हील्स इस कार के लुक को और भी बेहतर बनाते हैं. इस सेडान कार का लुक काफी आकर्षक है और उम्मीद है कि यंगस्टर्स को ये सेडान काफी पसंद आएगी.
Hyundai Verna का इंटीरियर:
इस कार के इंटीरियर को डुअल टोन प्रीमियम थीम से सजाया गया है. कंपनी का दावा है कि, इसमें ड्राइवर सेंट्रिक केबिन दिया गया है और ये पहले से ज्यादा लेग रूम, हेड रूम और स्पेस प्रदान करती है. इस कार में आपको 528 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो कि सेग्मेंट में सबसे बेहतर है. कार में दिया गया 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम इसके इंटीरियर को और भी बेहतर बनाता है.
इस सेडान में फ्री-स्टैंडिंग डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, साथ ही एक समान आकार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है. सेडान में लोअर और मिड वेरिएंट में डुअल-टोन ब्लैक और ऑफ-व्हाइट इंटीरियर थीम मिलता है, जबकि टॉप-एंड ट्रिम में कंट्रास्ट रेड हाइलाइट्स के साथ एक ऑल-ब्लैक केबिन देखने को मिलेगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











