
'2022 में मुझे जिम्मेदारी देते तो CM होते अखिलेश', छलका शिवपाल यादव का दर्द
AajTak
मैनपुरी उपचुनाव में चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव फिर से साथ आ गए हैं. शिवपाल यादव भी बहू डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और ये संदेश दे रहे हैं कि हमें आगे भी एकजुट रहना होगा.
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी संसदीय सीट पर उपचुनाव हो रहा है. मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उम्मीदवार हैं. डिंपल यादव की जीत के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. अखिलेश यादव खुद घर-घर जाकर पत्नी डिंपल के लिए वोट मांग रहे हैं.
अखिलेश यादव ने पिछले दिनों डिंपल के नामांकन से दूरी बनाने वाले चाचा शिवपाल यादव के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी. इसके बाद अखिलेश और शिवपाल, दोनों नेता एक मंच पर भी नजर आए थे. अब अखिलेश यादव से नाराजगी को लेकर शिवपाल ने बड़ा बयान दिया है. शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि 2022 के चुनाव में मुझे जिम्मेदारी नहीं मिली थी.
उन्होंने कहा है कि जिम्मेदारी मिलती तो हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से 50 हजार वोट बढ़ जाते. शिवपाल ने दावा किया कि तब चुनाव में सपा को 250 सीटों पर जीत मिली होती और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते. उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव को लेकर कहा कि इस चुनाव में यहां हमें पूरा समर्थन मिल रहा है. अब हमें एक रहना है.
शिवपाल यादव ने डिंपल यादव की मैनपुरी उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा किया और ये भी कहा कि हमें अब आगे भी एक रहना है. उन्होंने कहा कि जसवंतनगर और करहल में वोट देने की प्रतियोगिता होती है. शिवपाल ने कहा कि अभी तक जसवंतनगर आगे रहा. हम अब चाहते हैं कि इसबार करहल विधानसभा क्षेत्र आगे रहे.
उन्होंने कहा कि इसबार करहल विधानसभा क्षेत्र वोट देने के मामले में जसवंतनगर से आगे रहे. शिवपाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार रघुराज शाक्य को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रघुराज शाक्य अपने समाज के भी नहीं हुए. शिवपाल ने कहा कि रघुराज शाक्य ने हमसे कभी नहीं पूछा और चुनाव लड़ने वो छिप कर गया.
शिवपाल यादव ने आगे कहा कि अगर रघुराज शाक्य मुझे गुरु मानता तो उसे पूछना चाहिए था ना कि छिप कर चुनाव लड़ने जाना चाहिए था. गौरतलब है कि रघुराज शाक्य सपा के टिकट पर सांसद रह चुके हैं. रघुराज को शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है. वे शिवपाल के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में भी रहे.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









