
2022 की जंग से पहले UP में सदस्यता अभियान चलाएगी BJP, इस शुभ दिन से होगी शुरुआत
Zee News
उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनावों (UP Assembly Election 2022) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़े पैमाने पर पार्टी की सदस्यता अभियान (Membership Campaign) चलाने का फैसला लिया है. इस कार्यक्रम की शुरुआत शारदीय नवरात्रि से होगी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनावों (UP Assembly Election 2022) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़े पैमाने पर पार्टी की सदस्यता अभियान (Membership Campaign) चलाने का फैसला लिया है. इस कार्यक्रम की शुरुआत शारदीय नवरात्रि से होगी. यूपी में शुरू होने जा रहे इस अभियान के लिए बीजेपी ने कुछ नेताओं को जिम्मेदारी सौपी है.
इस विशाल सदस्यता अभियान की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की मौजूदगी में कराने की तैयारी है. इस दौरान यूपी में 1 करोड़ 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. ये अभियान अक्टूबर से शुरू होकर दिसंबर तक चलेगा.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










