
2019 की क्लोज कॉन्टेस्ट वाली वो सीटें जिनपर टिका है NDA और I.N.D.I.A दोनों का 2024 का चुनावी गणित!
AajTak
लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया ब्लॉक, दोनों ही गठबंधनों का चुनावी गणित 2019 की क्लोज कॉन्टेस्ट वाली सीटों पर टिका है. इन सीटों पर कैसे रहे थे नतीजे?
लोकसभा चुनाव के सात में से पांच चरणों का मतदान हो चुका है. पांच चरण की वोटिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाला सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी इंडिया ब्लॉक, दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रही है तो वहीं इंडिया ब्लॉक भी अपनी जीत के दावे कर रहा है. दोनों गठबंधनों के अपने-अपने दावे हैं. दावों के दौर में बात पिछले चुनावों की भी हो रही है.
एनडीए और इंडिया, दोनों ही गठबंधनों का फोकस इस बार उन सीटों पर अधिक रहा जहां जीत-हार का अंतर कम रहा था. 2019 के चुनाव में देश की 543 में से 30 सीटें ऐसी थीं जहां जीत हार का अंतर 10 हजार वोट से कम रहा था. इनमें से कई सीटों पर वोटिंग हो चुकी है तो वहीं कुछ पर मतदान अभी बाकी है. सत्ताधारी और विपक्षी, दोनों ही गठबंधनों ने इन सीटों पर इस बार पूरा जोर लगाया. इन सीटों पर विपक्ष को अपनी जीत की उम्मीद नजर आ रही है तो वहीं बीजेपी और एनडीए को मार्जिन बढ़ने की.
वो सीटें जहां 10 हजार से कम था मार्जिन
पिछले चुनाव में जिन 30 सीटों पर मार्जिन 10 हजार से कम था, उनमें जम्मू और कश्मीर की अनंतनाग सीट के साथ ही अंडमान और निकोबार, आरामबाग, औरंगाबाद, भोंगिर, बर्दवान-दुर्गापुर, चामराजनगर, चिदंबरम सीट शामिल है. दादरा और नगर हवेली,दमन और दीव, गुंटूर, जहानाबाद, कांकेर, खूंटी, कोरापुट (एसटी), लक्षद्वीप, मछलीशहर, मालदा दक्षिण, मेरठ और मिजोरम में भी हार-जीत का अंतर 10 हजार से कम रहा था. मुजफ्फरनगर, रोहतक, संबलपुर, श्रावस्ती, गोवा दक्षिण, श्रीकाकुलम, वेल्लोर, विजयवाड़ा के साथ ही विशाखापत्तनम और जहीराबाद सीट पर भी विजेता और उपविजेता के बीच वोटों का अंतर 10 हजार से कम रहा था.
क्लोज कॉन्टेस्ट में किसे मिली थीं कितनी सीटें
क्लोज कॉन्टेस्ट में बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए भारी पड़ा था. 30 में से 15 सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी. बीजेपी को 10, टीडीपी को तीन, जेडीयू और एनसीपी को क्लोज कॉन्टेस्ट वाली एक-एक सीटों पर जीत मिली थी. विपक्षी इंडिया ब्लॉक की बात करें तो उसे 10 हजार से कम अंतर वाली आठ सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस को पांच, डीएमके को एक, वीसीके को एक और तृणमूल कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी. अन्य के हिस्से भी सात सीटें आई थीं जिसमें एआईएमआईएम, बसपा और बीआरएस को एक-एक सीटों पर जीत मिली थी.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







