
200MP के दो कैमरा के साथ आएगा Vivo X300 Ultra, पहली बार मिलेगा ऐसा फीचर
AajTak
Vivo X300 Ultra Leaks: वीवो मार्केट में अपनी तरह का पहला फोन लेकर आ रहा है. इस स्मार्टफोन में 200MP के दो रियर कैमरा का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 200MP के दो कैमरा दिए जाएंगे. हैंडसेट में फोटोग्राफी वाले फीचर्स पर फोकस किया जाएगा. आइए जानते हैं इस फोन में क्या कुछ खास हो सकता है.
200MP कैमरे वाले कई स्मार्टफोन अब तक लॉन्च हो चुके हैं. हाल में लॉन्च हुई Vivo X300 सीरीज में भी कंपनी ने 200MP का कैमरा दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन Vivo X300 और X300 Pro को लॉन्च किया है. हालांकि, इस सीरीज में एक और फोन आने वाला है जिसका नाम Vivo X300 Ultra होगा.
रिपोर्ट्स की मानें, तो Vivo X300 Ultra के जरिए कंपनी स्मार्टफोन फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाएगी. अब तक जो लीक्स आई हैं, उनके मुताबिक इस फोन में 200MP के दो कैमरा इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ये पहली बार होगा जब किसी स्मार्टफोन में 200MP के दो कैमरा मिलेंगे.
टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो नया अल्ट्रा स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. ये तीनों ही सेंसर अपग्रेडेड और बड़े होंगे. इसमें से दो सेंसर 200MP के हो सकते हैं. इसका प्राइमरी लेंस स्ट्रीट फोटोग्राफी, पोट्रेट और रोजमर्रा की शुटिंग के लिए होगा.
बता दें कि Vivo X200 Ultra में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया था, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है. इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है. एक अतिरिक्त 200MP का कैमरा जुड़ने का मतलब है कि आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने होंगे. यानी फोन की कीमत बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: Vivo X300 सीरीज लॉन्च, 200MP का रियर और 50MP का फ्रंट कैमरा, इतनी है कीमत
लीक्स की मानें, तो X300 Ultra में प्राइमरी सेंसर और टेलीफोटो कैमरा 200MP के होंगे. अब तक वीवो अपने अल्ट्रा मॉडल को सिर्फ चीनी मार्केट में लॉन्च करता है. Vivo X300 Ultra के ग्लोबल वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिसका मॉडल नंबर V2562 है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.







