
200 शिविर, एंबुलेंस की व्यवस्था, मजबूत सुरक्षा... दिल्ली में कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू
AajTak
सावन के महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से जल लेने जाते है. ऐसे में दिल्ली सरकार राजधानी में जगह-जगह कांवड़ शिविर लगाती है, जहां कांवड़ियों के रुकने और आराम करने के लिए हर जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है. इस साल दिल्ली भर में लगभग 200 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे. पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और शहादरा जिले में कांवड़ियों के एंट्री पॉइंट होंगे. ऐसे में इन तीनों जिलों में सबसे ज़्यादा शिविर लगाए जाएंगे.
कांवड़ यात्रा शुरू से डेढ़ महीने पहले ही दिल्ली सरकार ने शिवभक्त कांवड़ियों के लिए तैयारियां करना शुरू कर दिया है. मंगलवार को राजस्व और जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली में सभी जिलों के डीएम और विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ कांवड़ शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की.
दरअसल, सावन के महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से जल लेने जाते है. ऐसे में दिल्ली सरकार राजधानी में जगह-जगह कांवड़ शिविर लगाती है, जहां कांवड़ियों के रुकने और आराम करने के लिए हर जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है. इस साल दिल्ली भर में लगभग 200 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे. पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और शहादरा जिले में कांवड़ियों के एंट्री पॉइंट होंगे. ऐसे में इन तीनों जिलों में सबसे ज़्यादा शिविर लगाए जाएंगे.
कांवड़ियों के लिए शिविर में वाटर प्रूफ टेंट, फर्नीचर, शौचालय, पानी, मेडिकल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद होंगी. सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए हर जरूरी कदम सुनिश्चित किए जाए. साथ ही, प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए स्थानीय डिस्पेंसरियों को शिविरों से जोड़ा जाएगा. किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस की उपलब्धता होगी. अस्पतालों को कांवड़ियों के इलाज के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए जाएंगे.
वहीं, कांवड़ शिविर से जुड़ी तैयारियों को लेकर राजस्व मंत्री आतिशी ने सभी ज़िलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभी से लेकर शिविर के आयोजन तक सभी जिलाधिकारी हर सप्ताह तैयारियों से जुड़ी रिपोर्ट सौंपें.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









