
'20 साल से क्यों नहीं देखा बेटी अंजू का चेहरा', पाकिस्तान जाने वाली महिला के पिता ने बताई वजह
AajTak
राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंचने वाली अंजू का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. एक तरफ अंजू ने बयान जारी कर कहा है कि वह जल्द ही भारत लौट आएगी तो वहीं अंजू के पिता ने उसे सनकी बताया है. उनका दावा है कि पिछले 20 साल से उनकी अंजू से बात नहीं हुई है.
सीमा हैदर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब अंजू मीणा का केस चर्चा में आ गया है. अंजू अपने दोस्त नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई है. इस सफर को उसने वाघा बॉर्डर के रास्ते तय किया है. अंजू के 'सीमा' पार करने की घटना भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी सुर्खियां बनी हुई है.
अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस का बयान सामने आया है. गया प्रसाद का कहना है कि उन्होंने पिछले 20 साल से अंजू का चेहरा तक नहीं देखा है. इसका कारण बताते हुए गया प्रसाद ने कहा कि उन्होंने कभी अंजू को आमंत्रित नहीं किया और वह भी कभी उनके यहां नहीं आई. थॉमस ने यह भी कहा कि उन्होंने अंजू के सनकी स्वाभाव के कारण उसे छोड़ दिया था. वह ज्यादातर उत्तर प्रदेश के कैलोर में अपने ननिहाल में ही रहती थी. बात दें कि अंजू के पिता गया राम ग्वालियर के टेकनपुर के बौना गांव के रहने वाले हैं. वो बेटी के इस कदम को गलत ठहरा रहे हैं. साथ ही उसके सनकी होने का दावा कर रहे हैं. गया प्रसाद ने काफी समय पहले धर्म परिवतर्न कर लिया था. उन्होंने ईसाई धर्म अपनाया है, जिसके बाद उनका नाम अब गया प्रसाद थॉमस हो गया है.
घूमने के लिए आई हूं पाकिस्तान: अंजू
अंजू की शादी राजस्थान के भिवाड़ी में रहने वाले अरविंद मीणा के साथ हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि वो विजिट वीजा पर 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंचीं. इस मामले में अंजू का कहना है कि वो घूमने गई हैं. लीगल फॉर्मेट को फॉलो किया है. सब कुछ प्लानिंग और तैयारी करके गई.
वाघा बॉर्डर के रास्ते PAK पहुंची महिला
अंजू से पूछा गया कि वह भिवाड़ी से पाकिस्तान कैसे पहुंची? तो इस सवाल पर उसने कहा, 'मैं वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंची हूं. पहले भिवाड़ी से दिल्ली गई थी. फिर अमृतसर पहुंची. उसके बाद वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंची'. पाकिस्तान में किसके पास रुकी हैं? इस पर उसने कहा कि वहां उसका एक दोस्त है. उसके परिवार से अच्छी बातचीत है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









