
20 सालों तक नहीं की पत्नी से बात, साथ बैठा तो फूटकर रो पड़ा, बताई अजीब वजह
AajTak
जापान के ये पति पत्नी और 3 बच्चों के माता पिता Otou Katayama और yumi 20 सालों से अजीब मनहूस रिश्ते के साथ जी रहे थे. ओटो ने 20 सालों से यूमी से एक शब्द नहीं कहा था. दोनों में जब बात हुई तो वे फूटकर रो पड़े.
दुनिया में कपल्स के बीच लड़ाई झगड़ा आम बात है. पति पत्नी में भी आए दिन झगड़े होते हैं और वे दोबारा सब ठीक कर खुशी खुशी रहने भी लगते हैं. लेकिन हाल में एक ऐसा कपल चर्चा में आया जिसने मामूली झगड़े के बाद पूरे 20 साल एक दूसरे से बात नहीं की. इनमें से पति अपनी पत्नी से इस कदर नाराज था कि साथ रहते हुए भी उसने उससे कभी बात न करने की कसम खा ली थी.
पत्नी से 20 सालों से बात नहीं की
जापान के ये पति पत्नी Otou Katayama और yumi 20 सालों से अजीब मनहूस रिश्ते के साथ जी रहे थे. ओटो ने 20 सालों से यूमी से एक शब्द नहीं कहा था जबकि वे 3 बच्चों के माता पिता थे और उन्हें अच्छी परवरिश दे रहे थे. एक रोज उनके बेटे ने Hokkaido TV को एक मेल लिखकर इस बात का खुलासा किया और इस ठीक करने को कहा. उसने कहा कि मैंने अपनी मां को हमेशा अकेला और उदास देखा है क्योंकि पापा ने 20 सालों से उनसे बात नहीं की है. टीवी शो ने इसे चैलेंज की तरह लिया और कपल को बात करने के लिए बुलाया.
'मैं पत्नी से इसलिए नाराज था क्योंकि...'
यहां जब उन्होंने ओटो से पूछा कि आप अपनी पत्नी से बात क्यों नहीं करते? उन्होंने जवाब दिया- मैं यूमी से इसलिए नाराज हूं क्योंकि वह सिर्फ हमारे बच्चों पर ध्यान देती है और मेरी परवाह सबसे कम करती है. हालांकि ओटो ने अपने इस गुस्से को गलत माना. क्रू ने ओटो को एक वीडियो दिखाया जिसमें यूमी उससे कह रही था- कितनी उम्र है तुम्हारी? तुम्हारा फेवरेट फूड क्या है? फेवरेट कलर क्या है. मैं अब तुम्हें अपनी फीलिंग बताती हूं. मुझे तुमसे बात करनी है. मैं नारा पार्क में इंतजार कर रही हूं. तुम आओगे?
साथ बैठे तो फूटकर रोए और रोने लगे बच्चे भी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










