
20 महीने के बेटे के रोने पर तमतमाया पिता, मुक्के से पहुंचाई जानलेवा चोट, मिली 10 साल की जेल
AajTak
क्या कोई सोच भी सकता है कि एक पिता अपने ही 20 महीने के मासूम को सिर्फ इसलिए बेरहमी से मुक्का मार दे क्योंकि बच्चा रो-रोकर उसे परेशान कर रहा था.अमेरिका से सामने आया यह मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है और हर किसी को हैरान कर रहा है.
अमेरिका के पोर्टलैंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 20 महीने के मासूम बच्चे को उसके अपने पिता ने सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीट दिया क्योंकि वह रो रहा था.पुलिस के मुताबिक आरोपी जोसेफ वॉशिंगटन ने 4 अप्रैल 2024 को अपने बेटे को पेट में इतनी जोर से मुक्का मारा कि उसकी छोटी आंत फट गई. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के पेट में बाइल और हवा भर चुकी थी, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी.
क्या बच्चे की बची जान
मिरर न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब मां काम पर गई हुई थी और पिता बच्चे की देखभाल कर रहा था थोड़ी देर बाद पिता ने मां को कॉल कर बताया कि बच्चा बार-बार उल्टी कर रहा है. मां ने अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन जोसेफ बच्चे को सीधे मां के कार्यस्थल पर ले आया. वहां से मां उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इमरजेंसी सर्जरी हुई और बच्चे की जान बचाई जा सकी.
खुद किया गुनाह कबूल
अस्पताल में जब बच्चे का ऑपरेशन हुआ तो पता चला कि आंत फट चुकी है. डॉक्टरों ने साफ किया कि इतनी गंभीर चोट सिर्फ किसी जबरदस्त बाहरी वार से ही हो सकती है.जांच के दौरान सामने आया कि बच्चे के साथ उस वक्त सिर्फ पिता ही था. यही नहीं, बच्चे की हालत बिगड़ने पर भी आरोपी ने तुरंत अस्पताल नहीं ले जाकर लापरवाही दिखाई. अभियोजन पक्ष ने बताया कि वॉशिंगटन ने मां के सामने खुद अपना गुनाह स्वीकार किया था. जूरी ने सबूतों और बयान के आधार पर उसे दोषी माना.
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को 10 साल कैद की सजा सुनाई.प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि वॉशिंगटन का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है. इसमें हमला, किडनैपिंग और यहां तक कि बच्चों की ट्रैफिकिंग तक के मामले दर्ज हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







