
'20 बेडरूम का पैलेस और...' बच्चा पैदा करने के बदले महिला ने पति के सामने रखी इतनी डिमांड्स- VIDEO
AajTak
महिला ने अपने वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है, 'जब मेरा बच्चा होगा तो मैं अपने अरबपति पति से इन चीजों को देने की उम्मीद करती हूं.' ये महिला अक्सर अपने लैविश लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करती है.
एक महिला ने अपने पति से बच्चा पैदा करने के बदले ढेर सारा पैसा और आलीशान पैलेस समेत कई चीजें मांगी हैं. ये महिला दुबई की रहने वाली है. उसका पति एक अरबपति है. महिला अपने शौक और अधिक पैसा खर्च करने के चलते सुर्खियों में बनी रहती है. उसने अब उन चीजों के बारे में बताया है, जो वो बच्चा पैदा करने के बदले पति से लेगी.
इनमें 1 लाख डॉलर बुर्ज खलीफा में जेंडर रिवील पार्टी करने के लिए, अमेरिका के टॉप सर्जन्स से अपना मेकओवर कराने के लिए 1.50 लाख डॉलर, लड़की के लिए ब्रांड न्यू कपड़ों का कलेक्शन, लड़के के लिए नया सुपर नाव और 20 बेडरूम का पैलेस शामिल है.
सौदी अल नदक नाम की इस महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, 'मुझे लगता है कि ये काफी सही है, आप क्या सोचते हैं?'
वीडियो के टेक्स्ट में लिखा दिखता है, 'जब मेरा बच्चा होगा तो मैं अपने अरबपति पति से इन चीजों को देने की उम्मीद करती हूं.' उसके पोस्ट को लोग खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देख लिया है. साथ ही लोग कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
एक यूजर ने कहा, 'जब आप सोचते हैं कि इस समय दुनिया में क्या हो रहा है, तो यह गलत है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस तरह का कॉन्टेंट शेयर करने से स्थानीय तस्वीर और रूढ़िवादिता बहुत गलत ढंग से पेश होते हैं. यह भौतिकवादी है. झसमें सहानुभूति और सम्मान की कमी भी झलकती है.'
ये महिला अक्सर अपने लैविश लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करती है. कभी वो लाखों, करोड़ों रुपये की शॉपिंग करती है, कभी लग्जरी कार के साथ दिखती है, तो कभी दुनिया के मशहूर स्थानों में किए गए अपने फर्स्ट क्लास ट्रैवल के बारे में बताती है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











