
2 साल बाद टीवी पर नारायणी शास्त्री की वापसी, बताया क्या नया है उनके किरदार में
AajTak
नारायणी शास्त्री सीरियल “आपकी नजरों ने समझा” में राजवी का किरदार निभा रही हैं. आजतक से खास बातचीत में नारायणी ने अपने किरदार के बारे में बात की. उन्होंने अपने किरदार से लगाव और इसकी खासियत के बारे में बताया.
स्टार प्लस के सीरियल “आपकी नजरों ने समझा” में नारायणी शास्त्री राजवी का किरदार निभा रही हैं. राजवी सीरियल के लीड एक्टर दर्श की मां हैं. आजतक से खास बातचीत में नारायणी ने अपने किरदार के बारे में बात की. उन्होंने अपने किरदार से लगाव और इसकी खासियत के बारे में बताया. नारायणी ने कहा "मुझे राजवी का किरदार बेहद पसंद है और अगर पसंद नहीं आता तो मैं ये रोल करती ही नहीं , राजवी बहुत ही अच्छी समझदार और फुल ऑफ लव है. हम कैरेक्टर पर इतनी मेहनत करते हैं और खुद को उसमें ढाल देते हैं तो अगर लोगों वो पसंद आता है तो हमें बहुत ख़ुशी होती है और उम्मीद है लोग मेरे नए अंदाज और नए किरदार को पसंद कर रहे हैं. लुक की बात करें तो राजवी का लुक इसमें बहुत रॉयल है , बहुत विवेक भरा है. उसे अच्छे कपड़े और अच्छी जूलरी पहनना बहुत ही पसंद है और रिच बैकग्राउंड है इस शो में तो ज़ाहिर है लुक भी रॉयल ही है.”
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










